Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद में घर से गायब हुईं 4 नाबालिग लड़कियां, CCTV फुटेज देख पुलिस हुई हैरान

Ghaziabad News गाजियाबाद की चार किशोरियां शुक्रवार से घर से लापता थीं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। शनिवार को चारों किशोरियां वृंदावन से सकुशल बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने उन्हें उनके स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में पता चला कि एक किशोरी के पास मोबाइल था। लोकेशन निकलवाई गई तो साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की निकली।

By prabhat pandey Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 22 Sep 2024 11:04 AM (IST)
Hero Image
घर से लड्डू गोपाल को लेकर चार किशोरी लापता, वृंदावन में मिलीं (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी ने चार किशोरी लड्डू गोपाल को लेकर शुक्रवार से घर से लापता गईं। उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। स्वजन ने साहिबाबाद कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस की मदद से तलाश शुरू की।

सातवीं और आठवीं कक्षा में पड़ती हैं लड़कियां

शनिवार को चारों किशोरी वृंदावन से सकुशल बरामद कर स्वजन को सौंप दिया। साहिबाबाद की एक कॉलोनी की रहने वाली चार किशोरियां सहेली हैं। दो सातवीं और दो आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं।

शुक्रवार दोपहर दो बजे बिना बताए घर से निकल गईं। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंची तो उनकी तलाश शुरू की गई। चारों कृष्ण भगवान की पूजा भी करती थीं।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

स्वजन ने घर में देखा तो चारों के घर से लड्डू गोपाल भी गायब थे। स्वजन ने साहिबाबाद कोतवाली पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरियों की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस जांच में पता चला कि एक किशोरी के पास मोबाइल था।

सकुशल बरामद कर स्वजन को सौंपा

लोकेशन निकलवाई गई तो साहिबाबाद रेलवे स्टेशन की निकली। स्वजन ने बताया कि पूर्व में एक बार मथुरा जाने की बात कही थी। एक टीम को मथुरा भेजा गया। वहां भी नहीं किशोरियां नहीं मिलीं। वहां से वृंदावन के निधिवन में टीम पहुंची तो चारों वहां घूमती मिलीं।

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि चारों किशोरी को पुलिस की टीम सकुशल बरामद कर लिया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि चारों ने स्वजन से मथुरा-वृंदावन जाने की बात कहती थी। स्वजन ने मना कर दिया था। इसलिए वह बिना बताए ही वहां चली गई थीं। चारों को स्वजन को सौंप दिया गया है।