Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद में मतांतरण कराने की कोशिश में 15 लोग गिरफ्तार, रुपये का लालच देकर ईसाई धर्म से जोड़ने का प्रयास

गाजियाबाद के साहिबाबाद में रुपये की लालच देकर ईसाई धर्म से जोड़ने की कोशिश के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से बाइबल ईसाई धर्म से जुड़ीं अन्य पुस्तकें गिटार इको कार बरामद हुई। आरोपित चंड़ीगढ़ पंजाब के प्राेफेट बजिंदर सिंह मिनिस्ट्रीज से जुड़े हैं। रविवार शाम एक व्यक्ति ने आसपास के लोगों को घर में कीर्तन के बहाने बुलाया था।

By Edited By: Shyamji TiwariUpdated: Mon, 18 Sep 2023 08:03 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में मतांतरण कराने की कोशिश में 15 लोग गिरफ्तार

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। नूर नगर कालोनी, करहैड़ा में रविवार शाम एक व्यक्ति ने आसपास के लोगों को घर में कीर्तन के बहाने बुलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया। इसके लिए लोगों को रुपये देने का लालच दिया। साहिबाबाद कोतवाली में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

कब्जे से ईसाई धर्म से जुड़े पुस्तकें बरामद

पुलिस ने सोमवार सुबह 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाइबल, ईसाई धर्म से जुड़ीं अन्य पुस्तकें, गिटार, इको कार बरामद हुई। आरोपित चंड़ीगढ़, पंजाब के प्राेफेट बजिंदर सिंह मिनिस्ट्रीज से जुड़े हैं। यूट्यूब पर देखकर आरोपित उसके संपर्क में आए थे।

कीर्तन के बहाने लोगों को घर बुलाया

नूर नगर कालोनी के सुभाष चंद जाटव ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे गांव का दिनेश मिला। उसने कहा कि घर पर कीर्तन है। उन्हें परिवार सहित आना है। वह पत्नी के साथ उसके घर पहुंचे। वहां कालोनी के अन्य लोग भी आए। वहां किसी भी देवी-देवता की तस्वीर या प्रतिमा नहीं थी। वहां पहले से ही बाहर से आए 10-12 महिला-पुरुष बैठे थे।

कालोनी के लोगों के पहुंचने पर बाहर से आए लोग गिटार बजाकर प्रार्थना करने लगे। उन लोगों को ईसाई धर्म के बारे में बताने लगे। कहने लगे कि इस धर्म में जो भी रहेगा उसके दुख, कष्ट व बीमारी जल्दी ठीक हो जाएगी। यह कहकर कालोनी के लोगाें को छोटी-छोटी शीशी में कोई द्रव्य भरकर दिया। ईसाई धर्म अपनाने के लिए रुपये देने की बात की।

ये भी पढ़ेंगाजियाबाद में रुपयों का प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए उकसाने का आरोप, 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

15 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

उन्होंने इसकी साहिबाबाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सुभाष की तहरीर पर दिनेश सहित 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सोमवार सुबह 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के सरिता विहार का आरोपित जाय और बदरपुर मदनगीर का अशमत उस्मान पूर्व में मतांतरण कर चुका है। वह दोनों ही यहां प्रार्थना कराने आए थे।

ये भी पढ़ें- 'मेरी चार बेटियां होतीं तो वो भी वैसी सेवा नहीं कर पाती', एकता कौशिक पर आजम खान ने दिया बयान

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

नूर नगर के दिनेश, उसकी पत्नी गुडिया, अर्थला के चंद्रदेव राय उसकी पत्नी मीनू कुमारी, जेजे कालोनी सरिता विहार दिल्ल का बबलू, सरिता विहार का राजन वर्मा, जाय, दिल्ली बदरपुर मदनगीर का अशमत उस्मान, तुगलकाबाद निजामुद्दीन का अजय, करहैड़ा का राजकुमार, जेजे कालोनी सरिता विहार की अनिता, जयादास, हरिनगर आश्रम दिल्ली की मीनू,रुचिका, अर्थला की रेखा कुमारी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

सूचना मिली थी कि ईसाई समुदाय के कुछ लोगों को बुलाकर एक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें स्थानीय लोगों को प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए उकसाया गया। स्थानीय निवासी सुभाष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर सभी 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। - भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, साहिबाबाद।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर