Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अपने साथी के घायल होने के बाद दूसरे बदमाश को पुलिस ने भागते वक्त दबोच लिया। दोनों बदमाशों के खिलाफ दिल्ली और गाजियाबाद में लूट के 45 केस दर्ज हैं।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Mon, 25 Sep 2023 02:58 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, अपने साथी के घायल होने के बाद दूसरे बदमाश को पुलिस ने भागते वक्त दबोच लिया। दोनों बदमाशों के खिलाफ दिल्ली और गाजियाबाद में लूट के 45 केस दर्ज हैं। आरोपित दिल्ली में मौजपुर का सलमान और नार्थ गोंडा का शोएब है।

एसीपी कोतवाली निमिष पाटील ने बताया कि दोनों ने 18 सितंबर को अंबेडकर रोड और 22 सितंबर को प्रताप विहार में दो महिलाओं से चेन लूटी थी। इनसे लूटी गई चेन, मोबइल, चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस मिले हैं।

यह भी पढ़ें: देश का पहला C-295 विमान वायु सेना के बेड़े में शामिल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बनाया स्वास्तिक