Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad News: घर में हुआ झगड़ा तो गुस्साई महिला ने केरोसीन डालकर लगा ली खुद को आग, बचाने आया पति और...

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र के घूकना में सुबह पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को बचाने के दौरान पति भी घायल हो गया। गली नम्बर आठ में किराए पर रहने वाले 36 वर्षीय राजपाल और उनकी पत्नी माया घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

By Jagran News Edited By: Pooja Tripathi Updated: Wed, 27 Mar 2024 11:13 AM (IST)
Hero Image
झगड़े के बाद पत्नी ने खुद को लगाई आग, पति भी झुलसा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र के घूकना में बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

महिला को बचाने के दौरान पति भी घायल हो गया। गली नंबर आठ में किराए पर रहने वाले 36 वर्षीय राजपाल और उनकी पत्नी माया घायल हुए हैं।

दोनों हायर सेंटर रेफर

दोनों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। मकान मालिक दीपक का कहना है कि राजपाल मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है।

सुबह उन्हें शोर सुनाई देने पर जब ऊपर भागे तो देखा दोनों जली हालत में थे। दंपती के 3 वर्ष का बेटा और एक साल की बेटी है। राजपाल ई-रिक्शा चलाता है। झगड़े की वजह का पता नहीं चल पाया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें