Move to Jagran APP

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब सफर होगा आसान; 20 मई से बदल जाएगी टाइमिंग

नमो भारत ट्रेन की सेवाएं साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक के आठ आरआरटीएस स्टेशनों वाले 34 किमी. सेक्शन में उपलब्ध हैं। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई 82 किलोमीटर है और कॉरिडोर के बाकी हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूरे कॉरिडोर पर जून 2025 तक नमो भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य है। समय के विस्तार का उद्देश्य यात्री सुविधा को बढ़ाना है।

By Abhishek Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 18 May 2024 07:24 PM (IST)
Hero Image
नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए गुड न्यूज, अब सफर होगा आसान।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के संचालित सेक्शन में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नमो भारत ट्रेनों का परिचालन समय 20 मई 2024 से बढ़कर रात्रि 10 बजे तक हो जाएगा। नई समय-सारणी के मुताबिक नमो भारत ट्रेन सेवाएं सोमवार-शनिवार सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक और रविवार को सुबह आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक उपलब्ध होंगी।

वर्तमान में नमो भारत ट्रेन की सेवाएं सोमवार से शनिवार सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक और रविवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक परिचालित की जा रही हैं। नमो भारत ट्रेनों के संचालन समय के विस्तार का उद्देश्य यात्री सुविधा को बढ़ाना है।

जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर में नमो भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य

नमो भारत ट्रेन की सेवाएं साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक के आठ आरआरटीएस स्टेशनों वाले 34 किमी. सेक्शन में उपलब्ध हैं। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर की लंबाई 82 किलोमीटर है और कॉरिडोर के बाकी हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूरे कॉरिडोर पर जून 2025 तक नमो भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें- विक्रम मावी की हत्या में फरार दो आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों हैं 25-25 हजार के इनामी बदमाश

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।