Move to Jagran APP

Ghaziabad: दूल्हे ने मांगी कार तो दुल्हन वालों ने बनाया बंधक, 20 मिनट में ही बोल दिया तीन तलाक

Ghaziabad News गाजियाबाद के शहीद नगर में एक दूल्हे को दहेज में कार की मांग करने पर बंधक बना लिया गया। निकाह के महज 20 मिनट बाद ही दूल्हे ने तीन तलाक दे दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन लिखित तहरीर न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हुई। दोनों पक्षों ने बाद में समझौता कर लिया।

By prabhat pandey Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 27 Oct 2024 08:51 PM (IST)
Hero Image
दहेज मांगा तो दूल्हे बनाया बंधक, 20 मिनट में ही दिया तीन तलाक।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के शहीद नगर में एक वीडियो इंटनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि दूल्हे ने दहेज में कार मांग ली थी। इसके बाद दूल्हे व उसके स्वजन को बंधक बना लिया। निकाह के 20 मिनट बाद ही दूल्हे ने वधु को तीन तलाक दे दिया।

इस मामले की 112 नंबर पर पुलिस से शिकायत की गई। लिखित में तहरीर नहीं मिलने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के कार्रवाई के बिना ही दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

वीडियो में क्या हो रही बातचीत

प्रसारित वीडियो में सोफे पर दूल्हा बैठा दिख रहा है। दूल्हे के पास सफेद कपड़ों में एक अन्य व्यक्ति बैठा है। उन दोनों के चारों ओर लड़की पक्ष के लोग खड़े हैं। सफेद कपड़ो में बैठा व्यक्ति कहता है कि लोग कह रहे हैं कि दूल्हे ने कुछ कह दिया है। तभी लड़की पक्ष का एक व्यक्ति कहता है कि उनकी बात सुने।

शादी के लिए मांगा था छह माह का समय

उनकी समझ में कुछ नहीं आ रहा है। लड़की पक्ष से ही दूसरा व्यक्ति कहता है कि ये रहा लड़का फरमान और उसका पिता असलम। उन्होंने इमरजेंसी शादी करने के लिए कहा था। वह कमजोर थे। जिस वजह से उन्होंने शादी के लिए छह माह का समय मांगा था। वह लड़के से कहता है कि तुम लड़की के कोई आभूषण भी नहीं लाए हो।

इस तरह चलती है बातचीत

निकाह के समय दिए जाने वाले मदरसे तक के पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। एक दिन पहले फोन करके बोल रहे है कि बरात में 50 से 60 लोग बढ़ जाएंगे। तभी दूल्हा अपनी सीट से खड़ा हो जाता है। इस पर लोग उसे दोबारा बैठा देते हैं। तभी लड़की पक्ष से एक व्यक्ति कहता है कि लड़की से अभी इसे कार भी चाहिए। आप बेटी के परिवार की इज्जत से खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस का साथ मिला तो अखिलेश ने दोबारा चली पुरानी पुरानी चाल, UP की इस सीट पर मजेदार होगा उपचुनाव

20 मिनट बाद टूट गई शादी

इससे लोगों के कहने पर दूल्हा तीन तलाक बोल देता है और 20 मिनट बाद ही दोनों का निकाह टूट गया। पुलिस का कहना है कि शहीद नगर पुलिस चौकी पर भी कुछ लोग शिकायत करने पहुंचे थे। उनसे लिखित में शिकायत देने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने लिखित में शिकायत नहीं की। जिस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।