Move to Jagran APP

Ghaziabad: हत्या के बाद बोरी में बंद कर नाले में फेंका शव, सिर में मिले चोट के निशान

मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में तिबड़ा-मानकी मार्ग पर नाले में बुधवार दोपहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बोरे में था। हत्या के बाद शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। शव देखकर उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। शव के सिर में चोट के निशान मिले हैं।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 15 May 2024 04:59 PM (IST)
Hero Image
हत्या के बाद बोरी में बंद कर नाले में फेंका शव, सिर में मिले चोट के निशान

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र में तिबड़ा-मानकी मार्ग पर नाले में बुधवार दोपहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बोरे में था। हत्या के बाद शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

शव देखकर उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। शव के सिर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। छानबीन चल रही है। शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।