गाजियाबाद में महिला से दरिंदगी, आरोपी ने दुष्कर्म करने के लिए मुंह में ठूंसा कपड़ा; निजी अंगों को किया जख्मी
Ghaziabad Crime News गाजियाबाद में महिला ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह दिल्ली में खिलौना बेचकर परिवार चलाती है। रात को पड़ोसी शख्स आया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद आरोपी महिला के निजी अंगो पर हमला किया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबादा। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने महिला के साथ दरिंदगी की। विरोध करने पर उसके निजी अंगों को जख्मी कर दिया। अधिक खून बहने से उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। महिला ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उनके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह दिल्ली में खिलौना बेचकर परिवार चलाती हैं। सोमवार रात बिजली चली गई।
दुष्कर्म नहीं कर पाया तो...
उनका आरोप है कि तभी पड़ोसी उनके घर में घुस गया। उसने उनका मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उन्होंने चीखना चाहा तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दुष्कर्म नहीं कर पाया तो उनके निजी अंग को जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गया।
आरोपी अभी भी फरार, तलाश में पुलिस
उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस उन्हें गंभीर हालत में जिला एमएमजी अस्पताल ले गई। महिला को एक यूनिट रक्त चढ़ाया गया है, उसका मेडिकल हो गया है। कुछ जरूरी जांच कराई गईं है। आरोपित अभी फरार है।
दो वर्ष पहले किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म
आरोपी ने 14 अप्रैल 2022 की रात को एक किशोरी के दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेजा था। वह छह माह पूर्व जमानत पर जेल से बाहर आया था। मुकदमा अभी भी चल रहा है।
पीड़िता की तहरीर पर ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
-सूयबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त