Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Weather: न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, रविवार रात रही सबसे गर्म; जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

बीते कई दिन से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को दोपहर में बूंदाबांदी हुई। तो गर्मी से कुछ देर के लिए राहत रही। दिनभर आसमान में हल्के बादल मंडराते रहे जिससे कभी तेज धूप तो कभी छाया रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। हफ्तेभर से लगातार भीषण गर्मी की मार जारी है।

By Deepa Sharma Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 16 Jun 2024 05:59 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, रविवार रात रही सबसे गर्म।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। भीषण गर्मी की मार लगातार जारी है। रविवार को सुबह से ही काफी तेज धूप रही। दिनभर लू चलती रही। न्यूनतम तापमान बढ़ने की वजह से रात में भी काफी ज्यादा गर्मी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन लगातार तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ेगी।

बीते कई दिन से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को दोपहर में बूंदाबांदी हुई। तो गर्मी से कुछ देर के लिए राहत रही। दिनभर आसमान में हल्के बादल मंडराते रहे, जिससे कभी तेज धूप तो कभी छाया रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। हफ्तेभर से लगातार भीषण गर्मी की मार जारी है। दिनभर तेज धूप में लू के थपेड़ों में लोग गर्मी से बेहाल रहे। लोग कपड़े ढंककर खुद को लू व धूप से बचाने का प्रयास करते दिखे।

रविवार रात रही सबसे ज्यादा गर्म

न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ने की वजह से रात भी रविवार को सबसे ज्यादा गर्म रही। न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 19 प्रतिशत दर्ज की गई।

सोमवार को तापमान बढेगा। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। गर्म हवा अधिकतम 24 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 20 प्रतिशत रह सकती है।

सप्ताह में यह रही तापमान की स्थिति

दिन न्यू. ताप अधि. ताप
सोमवार 34 डि.से. 46 डि. से.
रविवार 34 डि. से. 44 डि. से.
शनिवार 33 डि. से. 44 डि. से.
शुक्रवार 33 डि. से. 43 डि. से.
बृहस्पतिवार 33 डि. से. 44 डि. से.
बुधवार 30 डि. से. 44 डि. से.
मंगलवार  29 डि. से. 43 डि. से.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Accident: रफ्तार का दिखा कहर, ट्रक ने यात्रियों से भरे ट्रॉली को मारी टक्कर, चार की मौत और 18 घायल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर