Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Heat: न्यूनतम तापमान पहुंचा 35 डिग्री के करीब, अब रात में भी नहीं रही गर्मी से राहत

दोपहर में लोग कम ही घर से बाहर दिखे। छुट्टी के दिन लोग घरों में ही रहे। सड़के भी सुनसान दिखीं। जो लोग काम से बाहर निकले वह धूप व लू से बचाव करते दिखे। न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 23 प्रतिशत दर्ज की गई।

By Deepa Sharma Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 17 Jun 2024 06:25 PM (IST)
Hero Image
अब रात में भी नहीं रही गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिनभर भर तेज धूप व लू में भीषण गर्मी की मार के बाद अब न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि होने से रात में भी गर्मी से राहत नहीं रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो तापमान में स्थिरता रहेगी। गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

लगातार तेज धूप तपा रही और लू के थपेड़े घरों में कैद रहने को मजबूर कर रहे हैं। सुबह से ही आसमान से धूप आग की तरह बरसती है। सोमवार को सुबह सवेरे से ही काफी ज्यादा तेज निकली।

सड़कें दिखीं सुनसान

दोपहर में लोग कम ही घर से बाहर दिखे। छुट्टी के दिन लोग घरों में ही रहे। सड़के भी सुनसान दिखीं। जो लोग काम से बाहर निकले वह धूप व लू से बचाव करते दिखे। न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 23 प्रतिशत दर्ज की गई।

फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

अगले दो दिन तापमान में स्थिरता रहेगी। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। गर्म हवा अधिकतम 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 22 प्रतिशत रह सकती है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर