Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद में गरजा नगर निगम का बुलडोजर, मोहन नगर चौराहे से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक की गई कार्रवाई

Ghaziabad News गाजियाबाद नगर निगम ने मोहन नगर जोन में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। मोहननगर चौराहे से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक सड़क किनारे रेहड़-ठेली खोखा और दुकानों को हटाया गया। नगर निगम ने लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है। इससे पहले साहिबाबाद स्थित फल एवं सब्जी मंडी में अभियान चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया था।

By Rahul Kumar Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 10 Sep 2024 01:49 PM (IST)
Hero Image
मोहन नगर जोन में अतिक्रमण हटाया गया। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद।  साहिबाबाद में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में मोहन नगर जोन में सोमवार को मोहननगर चौराहे से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। सड़क किनारे रेहड़-ठेली, खोखा व दुकान लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया। साथ ही फिर से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई है।

मोहन नगर जोन के प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण से यातायात प्रभावित हो रहा था। आए दिन जाम की समस्या बन रही थी। इससे लोगों को जाम में जूझना पड़ रहा था। इसको लेकर लगातार शिकायतें आ रही थीं।

वाहन चालकों को मिलेगी राहत

सड़क किनारे से अस्थाई दुकानों को हटा दिया गया है। अब यहां से यातायात प्रभावित नहीं होगा। वाहन चालकों को काफी हद तक राहत मिलेगी। इस मौके पर कर अधीक्षक कैलाश चंद, राजस्व निरीक्षक ललित सिंह, अनुराग त्यागी, नीतीश सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पहले साहिबाबाद स्थित फल एवं सब्जी मंडी में अभियान चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया था। 

ये भी पढ़ें-

ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के लिए जल निगम एक सप्ताह में दे प्रस्ताव

साहिबाबाद में ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सोमवार को निगम मुख्यालय में जलकल, जल निगम के अधिकारियों के साथ की संयुक्त बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीवर लाइन, एसटीपी, संचालन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साहिबाबाद में ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के लिए जल निगम एक सप्ताह में प्रस्ताव दे।

कड़कड मॉडल में सीवर लाइन डालने के लिए सर्वे व शहर में लगे हुए एसटीपी प्लांट की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। महाप्रबंधक जलकल ने बताया कि संयुक्त बैठक में वबाग की टीम भी उपस्थित रही। सीवर समस्या के समाधान को लेकर प्रमुखता से चर्चा हुई।

एसटीपी का सही संचालन सुनिश्चित हो सके। इसके लिए नगर आयुक्त ने सीपीसीबी की टीम व जल निगम की संयुक्त टीम को सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।