Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अधिकारियों को हटना पड़ा पीछे, कौशांबी डिपो से दादरी के लिए फिर शुरू हुआ 10 ई-बसों का संचालन

कौशांबी डिपो से दादरी के लिए वहां के विधायक तेजपाल नागर की मांग पर दिसंबर 2022 में 14 ई-बसों का संचालन किया गया था। बीते छह सितंबर को यह कहते हुए बसों का संचालन बंद कर दिया था कि ई-बसों के संचालन से अनुबंधित मालिकों को नुकसान हो रहा है। अधिकारियों को अपने ही बनाए नियमों के खिलाफ संचालन शुरू करना पड़ा।

By Edited By: Abhishek TiwariUpdated: Sun, 08 Oct 2023 08:01 AM (IST)
Hero Image
कौशांबी डिपो से दादरी के लिए फिर शुरू हुआ 10 ई-बसों का संचालन

राहुल कुमार, साहिबाबाद। कौशांबी डिपो से दादरी के लिए बुधवार को फिर से 10 ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अधिकारियों को अपने ही बनाए नियमों के खिलाफ संचालन शुरू करना पड़ा।

इससे दादरी के लिए रोजाना सफर करने वाले करीब चार हजार यात्रियों को राहत मिली है। जल्द ही पिलखुवा के लिए भी ई-बस सेवा शुरू हो सकती है।

छह सितंबर को बंद किया गया था बसों का संचालन

कौशांबी डिपो से दादरी के लिए वहां के विधायक तेजपाल नागर की मांग पर दिसंबर 2022 में 14 ई-बसों का संचालन किया गया था। बीते छह सितंबर को यह कहते हुए बसों का संचालन बंद कर दिया था कि ई-बसों के संचालन से अनुबंधित मालिकों को नुकसान हो रहा है।

Also Read-

200 करोड़ की संपत्ति पर थी फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह की नजर, हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई की तैयारी

बसों को सवारी नहीं मिलतीं। वहीं अधिकारियों का यह भी कहना था कि बसें सिटी से बाहर चल रही थीं इसीलिए बंद किया गया। बसों का संचालन बंद होने से दादरी व पिलखुवा से आने-जाने वाले करीब छह हजार यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

त्रियों की परेशानी को दैनिक जागरण ने लगातार प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। शनिवार को दादरी के लिए बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। पिलखुवा के लिए भी बस सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा भी कई मार्गों का सर्वे किया जा रहा है।

दादरी के लिए बस चलने से राहत मिली है। रोडवेज की अनुबंधित बसें दादरी में अंदर लेकर नहीं जाती थीं। इससे कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। दैनिक जागरण का बहुत धन्यवाद।

-पवन, यात्री।

जब हजारों यात्रियों को ई-बसों के संचालन से राहत थी तो उन्हें बंद नहीं करना चाहिए था। लोगों की सुविधाओं को बढ़ाने के बजाय कम करना गलत है। अब लोगों को फिर से राहत मिल गई है।

-देव शर्मा, यात्री।

यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। अभी अन्य रूटों का भी सर्वे किया जा रहा है। अभी कई रूटों में बदलाव किया जाएगा।

-केसरी नंदन चौधरी, प्रबंध निदेशक, जीसीटीएल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें