Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद में सास-बहू का झगड़ा देखने जुटीं महिलाएं, छज्जा गिरने से एक की मौत और चार घायल

गाजियाबाद में अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में मंगलवार को एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। एक मकान का छज्जा गिर गया। अधिक वजह होने की वजह से बाथरूम सहित छज्जा नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Hasin Shahjama Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:54 AM (IST)
Hero Image
छज्जे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई।

संवाद सहयोगी, लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान का छज्जा गिर गया। छज्जे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई और दो बच्ची और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

यह हादसा उस समय जब पड़ोस में सास-बहू का झगड़े देखने के लिए महिलाएं जुटी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

झगड़ा देखने को घरों से बाहर निकल आईं महिलाएं

चमन विहार कॉलोनी में अनीश एक मंजिला मकान है। पहली मंजिल के छज्जे पर बाथरूम बना था। मंगलवार दोपहर गली में सास बहू का झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान महिलाएं उनका झगड़ा देखने के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकल आईं।

अचानक भरभराकर गिर गया छज्जा

देखने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। उसके नीचे खड़े दो बच्चे सहित पांच लोग मलबे में दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास की महिलाएं बाल बाल बच गईं।

45 वर्षीय शारदा देवी की मौत

मलबे में दबे बच्चों और महिलाओं को स्थानीय लोग निकालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। इनमें डाक्टरों ने एक 45 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई है।

घायलों में आठ वर्षीय कृतिका, पांच वर्षीय सौम्या, 26 वर्षीय प्रीति तिवारी और 40 वर्षीय सुषमा हैं। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना की जांच करने तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने हादसे के बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच क रही है।

छज्जा पर हो गया था ज्यादा भार

मकान की छत गर्डर पटिया से बनी है। छज्जा के ऊपर बाथरूम बना था। जिससे उस पर अधिक वजन हो गया था। बाथरूम सहित छज्जा नीचे गिर गया। झगड़ा कर रहीं सास-बहू भी अपने घर में चली गईं। मौत से कॉलोनी में गम का माहौल है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें