Move to Jagran APP

Ghaziabad Crime: घर के सामने गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा महंगा, संसद के कर्मचारी से मारपीट; पथराव भी किया

गाजियाबाद के लोकप्रिय विहार में घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने से रोकने पर संसद के कार्यालय सहायक से युवकों ने मारपीट की। आरोपियों ने कर्मचारी के कपड़े तक फाड़ दिए। वह भाग कर घर में घुसे तो युवकों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

By prabhat pandey Edited By: Sonu SumanUpdated: Wed, 14 Feb 2024 05:32 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में गाली गलौज का विरोध करने पर संसद कर्मचारी के साथ मारपीट।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे युवकों का विरोध करना संसद के कार्यालय सहायक को भारी पड़ गया। आरोपित ने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। वह भाग कर घर में घुसे तो पथराव कर दिया। पुलिस ने 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

संसद में कार्यालय सहायक लोकप्रिय विहार खोड़ा के खैलेश यादव ने बताया कि 12 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे उनके घर के बाहर खड़े होकर 15 से 20 लड़के गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। वह और उनके परिवार के लोग घर में थे। उन्होंने बाहर निकलकर युवकों से गाली गलौज नहीं करने की बात कही।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: कंजूस हैं विधायक जी या विधानसभा क्षेत्र बन गया पेरिस? दो वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ में से सिर्फ इतना कर पाए खर्च

यह बात युवकों को नागवार गुजरी। युवक उनसे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। वह भागकर अपने घर में घुसे गए। आरोप है कि युवकों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। यह देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

वीडियो में कैद हुए आरोपित

पीड़ित आरोपितों के चंगुल से छूटकर घर की छत पर चले गए। वह गाली गलौज कर रहे थे। पत्थर फेंक रहे थे।उन्होंने छत से आरोपितों की वीडियो बना ली। खोड़ा थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत की और वीडियो सौंप दी।एक साथ गली में घूमकर पथराव करने की घटना से साफ है कि आरोपित बेखौफ थे। उनमें पुलिस का कोई डर नहीं था।

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित लोकप्रिय विहार का इजहार, बेकरी वाली गली का महरूद्दीन, मोहल्ला बुद्ध बाजार खोड़ा कालोनी का आदिल और खुर्शीद हैं। अन्य फरार आरोपितों की तलाश के लिए टीम लगी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - स्वतंत्र कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद के 4 लाख से ज्यादा करदाताओं को मिलेगी बड़ी राहत! खारिज हो सकता है प्रॉपर्टी टैक्स लेने का ये फैसला

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।