Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Crime: प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम पर सब्जी मंडी में पथराव, एक जख्मी

गाजियाबाद में आज उस समय भारी बवाल हुआ। जब प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रही नगर निगम की टीम दोपहर को पुराना बस अड्डा स्थित सब्जी मंडी में पहुंची। यहां पर निगम के कर्मचारियों का दुकानदार से विवाद हो गया। नगर निगम प्रवर्तन दस्ते पर डंडे बरसाने का आरोप है। पुलिसकर्मियों पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगा है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 21 Jun 2024 04:27 PM (IST)
Hero Image
प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम पर सब्जी मंडी में पथराव।

अभिषेक सिंह ,गाजियाबाद। प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रही नगर निगम की टीम शुक्रवार दोपहर को पुराना बस अड्डा स्थित सब्जी मंडी में पहुंची। वहां पर दुकानदारों से विवाद हो गया। कुछ ही देर में दुकानदार एकजुट हो गए और उन्होंने नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया।

रिटायर्ड हवलदार हरीश के सिर में पत्थर लगने से लगी चोट

जिसमें नगर निगम के परिवर्तन दस्ते के कर्मचारी रिटायर्ड हवलदार हरीश के सिर में पत्थर लगने से चोट लग गई। पथराव की सूचना परिवर्तन दल के प्रभारी रिटायर्ड कर्नल दीपक शरण ने डीसीपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह को दी।

भारी फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद

सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक पथराव कर रहे लोग वहां से भाग निकले। इस मामले में नगर निगम की ओर से नगर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई।

पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

सब्जी मंडी में विवाद के दौरान पार्षद और निगम कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस पार्षद मुलायम को सिहानी गेट थाने ले आई। सिहानी गेट थाने पर कई पार्षद और व्यापारी मौजूद हैं। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। तीन व्यापारी भी घायल हुए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें