Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad News: बच्ची का तीन इंच गहरा मांस नोच कर खा गया कुत्ता, बचाने की जगह तमाशा देखते रहे लोग

Ghaziabad Stray Dog Terror बच्ची अपनी बहन के साथ घर जा रही थी। इसी दौरान कुत्ते न हमला कर दिया और तीन मिनट तक उसे नोचता रहा। पैर पर तीन इंच गहरा मांस नोचकर कुत्ता खा गया। इस दौरान तीन लोग वहां मौजूद थे लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया। बड़ी बहन ने पत्थर से कुत्ता डराकर बच्ची को बचाया।

By Hasin Shahjama Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 16 Sep 2024 11:20 PM (IST)
Hero Image
बच्ची का तीन इंच गहरा मांस नोच कर खा गया कुत्ता।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम के कार्यालय से 200 मीटर की दूरी पर वसुंधरा सेक्टर-10 में सात वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची के पैर से तीन इंच गहरा मांस नोच कर खा गया। कुत्ते ने बच्ची के शरीर पर कई अन्य जगह पर काटा।

उसके डर की वजह से लोग बच्ची को बचाने की बजाय तमाशा देखते रहे। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई है।

बहन के साथ घर आ रही बच्ची

जुगल किशोर वसुंधरा सेक्टर-10 में परिवार के साथ रहते हैं। वह यहां चौकीदारी करते हैं। उनकी सात वर्षीय बेटी भूमिका अपनी 10 वर्षीय बहन वंशिका के साथ बुआ के घर से लौट रही थी। वंशिका आगे और भूमिका पीछे चल रही थी।

तीन मिनट तक नोंचता रहा कुत्ता

उनके घर से कुछ ही दूरी पर एक आवारा कुत्ते ने भूमिका पर हमला कर दिया। तीन मिनट तक वह उनकी बेटी को नोचता रहा। बेटी ने शोर मचाया तो कुछ लोग अपनी घर की बालकनी से तमाशा देखने लगे, लेकिन वह कुत्ते की डर की वजह से बच्ची को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई पाए।

बहन ने पत्थर मारकर कुत्ते को भगाया

पास में तीन लोग खड़े थे, वह भी उसे बचाने आगे नहीं आए। तभी आगे चल रही बहन वंशिका ने हाथ में पत्थर उठाकर कुत्ते को मारा और बहन को बचाया। मांस नोचने के बाद बच्चे की जांघ की हड्डी दिखाई देने लगी। कुत्ते ने बच्ची शरीर के अन्य कई हिस्सों पर काटा। स्वजन बच्ची को निजी डॉक्टर के पास ले गए। बच्ची को 13 टांके आए हैं।

नगर निगम द्वारा नियमित रूप से कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण कराया जा रहा है। यदि कुत्ता पागल हो गया है तो उसकी जांच की जाएगी। -डॉ. अनुज, उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर