Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा; पीड़िता निकली छह माह की गर्भवती

इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की किशोरी से युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पेट में दर्द होने पर जांच कराई तो किशोरी छह माह की गभर्वती निकली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 17 वर्षीय किशोरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में परिवार के साथ रहती थी।

By prabhat pandeyEdited By: GeetarjunUpdated: Sun, 17 Dec 2023 05:28 PM (IST)
Hero Image
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा; पीड़िता निकली छह माह की गर्भवती

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी की किशोरी से युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पेट में दर्द होने पर जांच कराई तो किशोरी छह माह की गभर्वती निकली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

17 वर्षीय किशोरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में परिवार के साथ रहती थी। उसकी पहचान उसके नाना के गांव के रहने वाले युवक से हो गई। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। वह भी इंदिरापुरम की उसी कालोनी में आकर रहने लगा।

आरोप है कि इसी वर्ष मई में युवक ने बहाने से घर बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। जून में वह मां के साथ दादी के पास चंडीगढ़ रहने चली गई। उसके पेट में दर्द हुआ तो जांच कराई। जांच में सामने आया कि वह गर्भवती है। उसने दादी को जानकारी दी।

इंंदिरापुरम थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Crime: अवैध संबंध के शक में बहन की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, पिता ने पुलिस को दी बेटे की करतूत की जानकारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें