Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad House Collapse: जलालाबाद में भरभराकर गिरी जर्जर मकान की छत, बच्चे और महिला समेत छह घायल

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में हल्की बारिश के बाद एक जर्जर मकान की छत गिरने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मकान 50 वर्ष से अधिक पुराना बताया जा रहा है।

By Vikas Verma Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:00 AM (IST)
Hero Image
कमजोर हो चुकी थी मकान की लकड़ी के बल्ली। फोटो - जागरण

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में जर्जर मकान की छत गिरने से चलते बच्चे व महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

जलालाबाद गांव में ज्ञानेंद्र सिंह अपने पुश्तैनी मकान में रहते हैं। पुश्तैनी मकान 50 वर्ष से अधिक पुराना है। मकान की लकड़ी के बल्ली व सिल से बनी छत काफी कमजोर हो चुकी थी। बीती रात हुई हल्की बारिश के बाद मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

चीख पुकार सुनकर दौड़े लोग

छत के नीचे दबने के चलते ज्ञानेंद्र उनकी पत्नी बीना,19 वर्षीय पुत्री खुशी, पुत्री गुनगुन व 12 वर्षीय पुत्र वीर के अलावा भाभी सविता भी घायल हो गईं। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोगों ने परिवार के लोगों को मलबे में से बाहर निकाला।

घायलों को मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सविता व बीना की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार के सदस्यों का हाल जाना।

एसडीएम सदर अरूण दीक्षित का कहना है कि मकान के पुराना होने के कारण हादसा हुआ।घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा दूसरे सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर