Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Crime: मां-बाप की मौत होने पर भतीजी को पाला, बड़ी हुई तो बनाया हवस का शिकार; 4 महीने की गर्भवती हुई बच्ची

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में मां-बाप की मौत होने के बाद भतीजी का पालन-पोषण करने वाले ताऊ ने ही 14 साल की होने पर उससे दुष्कर्म किया। शुक्रवार को वह स्कूल गई थी। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि वह चार माह की गर्भवती है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

By prabhat pandey Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 14 May 2024 07:53 AM (IST)
Hero Image
Ghaziabad Crime: मां-बाप की मौत होने पर भतीजी को पाला, बड़ी हुई तो बनाया हवस का शिकार

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में मां-बाप की मौत होने के बाद भतीजी का पालन-पोषण करने वाले ताऊ ने ही 14 साल की होने पर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

स्कूल में तबीयत बिगड़ने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। उसकी ताई ने मानवता दिखाते हुए अपने पति के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दी। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और गिरफ्तार कर लिया।

आठवीं कक्षा की छात्रा है पीड़िता

पुलिस के मुताबिक, शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। छोटे भाई और उसकी पत्नी की मौत के बाद उसने उनकी बच्ची को गोद ले लिया। उसका पालन पोषण करने लगे। बच्ची अब 14 साल की हो गई है और आठवीं कक्षा की छात्रा है।

4 महीने की गर्भवती हुई बच्ची

शुक्रवार को वह स्कूल गई थी। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। अल्ट्रासाउंड कराने पर पता चला कि वह चार माह की गर्भवती है। उसकी ताई ने उससे इस संबंध में बात की तो उसने बताया कि ताऊ दिसंबर 2023 से गलत काम कर रहे थे।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे, लेकिन उसे गर्भवती होने की बात नहीं पता थी। डर के चलते किसी को नहीं बताया। उसकी ताई ने शालीमार गार्डन थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत की।

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।