Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

New Criminal Laws: 'नए कानून लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे', केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- न्याय प्रक्रिया में आएगी तेजी

केंद्रीय विधि व न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नए आपराधिक कानून नागरिकों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये कानून न्याय प्रदान करने में तेजी लाएंगे और मुकदमेबाजी के दौरान सभी हितधारकों के महत्वपूर्ण समय की बचत करेंगे।न्यायिक प्रक्रिया में सुधार होने से आने वाले कुछ वर्षों में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर लेगा।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 04 Jul 2024 11:47 PM (IST)
Hero Image
नए कानून लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे- केंद्रीय मंत्री मेघवाल

 जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। केंद्रीय विधि व न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नए आपराधिक कानून नागरिकों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ये कानून न्याय प्रदान करने में तेजी लाएंगे और मुकदमेबाजी के दौरान सभी हितधारकों के महत्वपूर्ण समय की बचत करेंगे।

भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में सुधार होने से आने वाले कुछ वर्षों में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर लेगा। वह सीबीआइ अकादमी में अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीबीआइ की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में न केवल सीबीआइ के महत्व को मान्यता मिल रही है, बल्कि इसकी जांच भी सर्वश्रेष्ठ है।

मेघवाल ने इस बात पर जोर दिया कि सीबीआइ को सर्वश्रेष्ठ जांच एजेंसी माना जाना सही मायने में उचित है, जो विभिन्न हितधारकों द्वारा जटिल एवं संवेदनशील मामलों में सीबीआइ जांच की मांग से परिलक्षित होता है। इस अवसर पर 39 सीबीआइ अधिकारियों/कर्मियों को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए। इस मौके पर सीबीआइ के निदेशक प्रवीण सूद भी मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें