Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में ब्राह्मणों को साधने की कोशिश, साहिबाबाद MLA सुनील शर्मा बने मंत्री; दर्ज की थी रिकॉर्ड जीत

Lok Sabha Chunav 2024 से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को साधने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को योगी कैबिनेट विस्तार में साहिबाबाद विधायक Sunil Sharma को मंत्री बनाया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में से 7 सीट हार गई थी जबकि 2009 में सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

By Avaneesh kumar Mishra Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 05 Mar 2024 05:25 PM (IST)
Hero Image
UP Cabinet Expansion: साहिबाबाद MLA सुनील शर्मा बने मंत्री

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। UP Cabinet Expansion : लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का आज मंगलवार को विस्तार किया गया है। इसमें साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा (Sunil Sharma) को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

इससे पहले चर्चा थी कि उनके पास राज भवन से इस संबंध में फोन कॉल आ गई है। वह साहिबाबाद से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए और वहां से उन्होंने लखनऊ के लिए फ्लाइट ली। 

गाजियाबाद से उनके कई करीबी व समर्थक सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए निकल चुके हैं। उनके काफी करीबी माने जाने वाले घनश्याम तिवारी ने बताया कि विधायक सुनील शर्मा से फोन पर बात नहीं हो पा रही है। उनके मंत्री बनाए जाने की सूचना मिली है। वह खुद भी साथियों के साथ कार से लखनऊ जा रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर विशेष फोकस

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में से 7 सीट हार गई थी जबकि 2009 में सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा था। इस वजह से इस चुनाव में भाजपा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस है।

राजनीति के जानकारों की माने तो योगी मंत्रिमंडल में सुनील शर्मा को मंत्री बनाकर भाजपा ब्राह्मणों को साधने की कोशिश करेगी। इस कदम का फायदा पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मिलेगा।

Also Read-

Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, सुनील शर्मा समेत इन 4 लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

दर्ज की थी रिकॉर्ड जीत

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा (Sunil Sharma) ने साहिबाबाद विधानसभा सीट पर रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। सुनील शर्मा ने 2 लाख 14 हजार 386 वोटों से सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को हराया था।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ शर्मा ने वोटों की संख्या के लिहाज से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अजीत पवार का रिकॉर्ड तोड़ा था। बता दें कि पवार ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बारामती सीट पर 1 लाख 65 हजार 265 वोटों से जीत दर्ज की थी।

Also Read-

UP Election Result 2022: यूपी की सबसे बड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, सबसे बड़ी जीत का बनाया रिकॉर्ड

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर