Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather Update: अप्रैल में तपा रही जून सी गर्मी, पड़ रहे लू के थपेड़े

एनसीआर में बढ़ती गर्मी अप्रैल माह में जून की गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी तेज धूप व गर्म हवा का सामना करना पड़ेगा। दो दिन गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस बढोतरी होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Deepa Sharma Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 22 Apr 2024 09:01 AM (IST)
Hero Image
UP Weather Update: अप्रैल में तपा रही जून सी गर्मी, पड़ रहे लू के थपेड़े

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। तेज धूप व लू के थपेड़ों के साथ बढ़ती गर्मी अप्रैल माह में जून की गर्मी का एहसास करा रही है। सुबह से ही तेज धूप में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को हल्के बादल भी तेज धूप में बेअसर रहे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन ऐसे ही गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

इस साल अप्रैल माह में गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्म हवा चलने लगती है। जिससे गर्मी का एहसास ज्यादा होता है। दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।

अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज

रविवार को जो लोग काम से घर से बाहर निकलते हैं वह भी धूप व गर्म हवा से बचाव करते दिखे। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 24 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी तेज धूप व गर्म हवा का सामना करना पड़ेगा। दो दिन गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस बढोतरी होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ अधिकतम 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 24 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें