Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update: दिल्ली समेत नोएडा-गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश, सुहाने मौसम ने लोगों को दी उमस से राहत

Weather Update शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद आज शनिवार को भी एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। गाजियाबाद और नोएडा में बारिश से उमस में कमी आई है जिससे लोगों को राहत मिली है। वर्षा के बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम अधिक सुहावना हो गया। कल सुबह बारिश के बाद पूरे दिन धूप खिली जिससे लोगों को काफी गर्मी हुई।

By Jagran NewsEdited By: Pooja TripathiUpdated: Sat, 16 Sep 2023 01:15 PM (IST)
Hero Image
साहिबाबाद में हो रही बारिश, मौसम हुआ सुहाना। जागरण

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद पूरे दिन धूप निकली रही जिससे काफी उमस बढ़ गई थी लेकिन आज की बारिश और ठंडी हवाओं के बाद लोगों को राहत का अनुभव हो रहा है।

दिल्ली में भी सुबह हुई बारिश

इससे पहले आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भी कई इलाकों में बारिश हुई थी, जिससे आसपास के इलाकों का मौसम भी बदल गया था।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सीजन के औसत तापमान से दो डिग्री ऊपर रहा।

यह भी पढ़ें: सोलर मॉड्यूल निर्माण में अब भारत नहीं है चीन का मोहताज, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से हो रहा आत्मनिर्भर

24 घंटे में दिल्ली में हुई 0.6 मीमी बारिश

दिल्ली में बीते 24 घंटे यानी कल से आज सुबह 8.30 बजे तक 0.6 मीमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं आज सुबह 8.30 बजे 85 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।

आईएमडी का अनुमान है कि आज राजधानी में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और कई जगह हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूरे दिन 35 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Delhi: नीचे गाड़ियां, फिर मेट्रो और उसके ऊपर RapidX ट्रेन, तस्वीरों में देखें बेहतरीन इंजीनियरिंग का नमूना

दिल्ली की हवा भी हुई साफ

वहीं बारिश के कारण दिल्ली की हवा भी कुछ साफ है। सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली का एक्यूआई 84 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि 0-50 तक एक्यूआई को अच्छा, 51-100 तक संतोषजनक, 101-200 तक ठीक-ठीक, 200-300 खराब, 301-400 तक बहुत खराब, 401-500 तक गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें