Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Crime: चिकन फ्राई के लिए शख्स ने पत्नी से मांगे पैसे, नहीं दी तो गर्दन में कैंची घोंपकर मार डाला

गाजियाबाद के प्रेम नगर में शुक्रवार को एक शख्स ने चिकन फ्राई खरीदने के लिए पत्नी से पैसे मांगे। शाम को इसको लेकर हुए विवाद में शख्स ने पत्नी के गले में कैंची घोंप दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। उसकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

By Avaneesh kumar MishraEdited By: Sonu SumanUpdated: Sat, 25 Nov 2023 09:52 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में चिकन फ्राई के लिए पैसे नहीं देने पर शख्स ने पत्नी की कर दी हत्या।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर में शुक्रवार को एक शख्स ने चिकन फ्राई खरीदने के लिए पत्नी से पैसे मांगे। इसको लेकर हुए विवाद में शख्स ने पत्नी के गले में कैंची घोंप दी। उसकी पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, प्रेम नगर का शाहिद हुसैन पेशे से दर्जी था। घर पर उसने सिलाई की तीन मशीनें लगा रखी हैं। उसकी बेटियां भी उसका हाथ बंटाती थीं। शुक्रवार को उसे एक पार्टी से दो हजार रुपये मिले। इसके पहले उसने पत्नी से छह सौ रुपये लिए थे। उसे वापस कर दिया।

ये भी पढ़ें- Delhi-Meerut Road Accidents: गाजियाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 युवकों की मौत, एक घायल

पत्नी ने चिकन फ्राई के लिए नहीं दिए पैसे

शाम को उसने पत्नी से चिकन फ्राई मंगाने के लिए रुपये मांगे। इस पर पत्नी ने देने से मना कर दिया। बाद में उसने कहीं और से चिकन फ्राई मंगवा लिया। उसके बच्चों ने उसे नहीं खाया। इस पर शाहिद का पत्नी से विवाद हो गया। उसने पास में रखी कपड़ा काटने की कैंची उसके गले में घोंप दिया। वह घर से भाग गया। परिजन उसकी पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad: एटीएस सोसायटी के गार्डन में मिला महिला का शव, सिर और कंधे पर चोट के निशान; लोग महिला से पहचान से अनजान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें