Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महिला ने VIP नंबर से कॉल 29 बार पुलिस को फोन कर बुलाया, बाद में हुआ कुछ ऐसा उल्टा महिला के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Ghaziabad Police महिला ने 29 बार पुलिस को बार-बार कॉल करके बुलाया लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस इस दौरान 25 बार दौड़कर लोकेशन पर गई लेकिन पुलिस बिना किसी से मिले लौट आती। पुलिस को पता चला कि नंबर भी वीआईपी है। पुलिस ने अब महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब आगे की जांच में जुट गई है।

By Hasin Shahjama Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 07 Jul 2024 11:52 PM (IST)
Hero Image
महिला ने पुलिस को बार-बार कॉल कर बुलाया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। डायल 112 पर 15 दिन में एक महिला ने 29 बार पुलिस को घटना होने की फर्जी सूचना दी। महिला की सूचना पर पुलिस दौड़ती रही़, लेकिन महिला कभी नहीं मिली। पुलिस ने इस महिला के खिलाफ लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डायल 112 के प्रभारी अनुराग शर्मा ने शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि हनुमान मंदिर के पास से महिला जूही शर्मा ने एक जून से 16 जून तक 29 काल की। वह कॉल करने के बाद पुलिस से बात भी करती थी लेकिन जब पुलिस मौके पर जाती तो वह नहीं मिलती थी।

25 बार पहुंची पुलिस, लेकिन नहीं मिला कोई

29 कॉल करने पर 25 बार पीआरवी मौके पर गई। पुलिस जब महिला को फोन करती तो वह अलग अलग घटनास्थल बदल देती थी। इसके बाद पुलिस दूसरे घटनास्थल पर पहुंचती तो वहां भी महिला नहीं मिलती थी।

बार-बार पुलिस हुई परेशान

ऐसे में पुलिस को परेशान होना पड़ा। बार-बार पुलिस को दौड़ना पड़ रहा था। पुलिस को महिला तक पहुंचने में कई बार दो से तीन घंटे का समय भी लगा। इससे पुलिस का समय बर्बाद हुआ।

महिला का नंबर है वीआईपी

जिस नंबर से पुलिस को फोन आया है कि वीआईपी नंबर है। नंबर के अंत में 1000 हजार है। पुलिस साइबर सेल की मदद से इस नंबर का पता लगाने में जुटी है। फाेन करने वाली महिला खुद का नाम जूही शर्मा बताती थी। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि काल करने वाली महिला जूही शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें