Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुधमुंहे बच्चों का यौन शोषण करने के लिए उकसाने वाली शिखा मैत्रेय गिरफ्तार, 'कुंवारी बेगम' नाम से है यूट्यूब चैनल

कौशांबी थाना क्षेत्र में एक महिला यूट्यूबर पर दुधमुंहे बच्चों का यौन शोषण करने के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक्स पर लोगों ने वीडियो को देखकर कार्रवाई की मांग की थी।

By Jagran News Edited By: Pooja Tripathi Updated: Thu, 13 Jun 2024 05:08 PM (IST)
Hero Image
शिखा मैत्रेय नामक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जागरण

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। यूट्यूब पर 'कुंवारी बेगम' के नाम से वीडियो बनाने वाली महिला के खिलाफ कौशांबी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

वह बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने की सलाह दे रही थी। युवती का नाम शिखा मैत्रेय है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया था।

आगे की कार्रवाई है जारी

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण को इसकी शिकायत की थी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण के संज्ञान लेने पर कौशांबी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम रितेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग व राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पदाधिकारियों ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक्स पर लोगों ने वीडियो को देखकर कार्रवाई की मांग की है।

यूट्यूब पर महिला का "कुंवारी बेगम" के नाम से चैनल है। महिला ने यूट्यूब पर बच्चों के साथ यौन शोषण करने का वीडियो बनाकर अपलोड किया है। दीपिका नाम के एक्स अकाउंट से इस वीडियो की शिकायत की गई है।

वीडियो में महिला बोल रही है कि जिन बच्चों के दांत नहीं है, उनके साथ यौन शोषण किया जाना चाहिए। इसी तरह महिला बच्चों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही है। वह फालोअर को इंटरेक्ट कर रही है। फालोअर्स के सवालों का जवाब देती हुई दिख रही है।

महिला का नाम शिखा मैत्रेय बताया जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद महिला ने सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। जब तक महिला ने वीडियो डिलीट किए तब तक काफी लोगों ने उसे डाउनलोड कर लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद दीपिका भारद्वाज नाम की एक्स यूजर ने सर्वप्रथम इस वीडियो को पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद इस पोस्ट को पांच हजार से अधिक लोगों ने रिपोस्ट किया।

वहीं 911 लोगों ने एक्स के इस वीडियो पर कमेंट कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक्स पर इस वीडियो को शाम आठ बजे तक 22 लाख से अधिक लोग देख चुके थे। लोगों ने इस पर कार्रवाई की मांग की है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें