Move to Jagran APP

गाजियाबाद में युवक ने 5 वर्षीय मासूम से की दरिंदगी, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Sat, 11 Mar 2023 11:45 AM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में युवक ने 5 वर्षीय मासूम से की दरिंदगी। प्रतीकात्मक फोटो।

गाजियाबाद जागरण संवाददाता। साहिबाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवक ने पड़ोस की पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके हिरासत में ले लिया है और मासूम को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।

मासूम ने परिवार को सुनाई आपबीती

मासूम गाजियाबाद की एक कालोनी में माता-पिता के साथ रहती है। शुक्रवार सुबह उसके माता-पिता राजमिस्त्री का काम करने बाहर चले गए। बच्ची घर पर अकेली थी। पड़ोस का 25 वर्षीय युवक उसे बिस्कुट देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसके साथ दरिंदगी की। शाम को उसके माता-पिता काम से वापस आए तो बच्ची ने रोते हुए मां को आपबीती सुनाई। उसकी मां ने पति को जानकारी दी। पति के साथ पड़ोसी युवक के घर पहुंचकर विरोध किया। युवक ने उनके साथ गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह पति के साथ लोनी थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की।

जारी है पूछताछ: पुलिस

पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। देर रात में आरोपित को हिरासत में ले लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक के बाद एक हो रहीं वारदात

लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में चार मार्च को 23 वर्षीय पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। उसने बच्ची को खेलने के बहाने घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा पड़ोसी द्वारा बच्चियों को हवस का शिकार बनाने के अन्य कई मामले भी सामने आ चुके हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह में 36 घंटे में चार मासूम हैवानियत का शिकार बने थे। उस समय लोनी, लिंक रोड और लोनी बार्डर थाना क्षेत्र वारदात हुई थीं। आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें