Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सरकारी हैंडपंप से निकल रहा काला पानी, लोग परेशान

संवाद सहयोगी लोनी बंथला गाजियाबाद मार्ग स्थित श्री राम कालोनी की गली में लगे सरकारी हैंडपंप

By JagranEdited By: Updated: Mon, 10 Jan 2022 07:23 PM (IST)
Hero Image
सरकारी हैंडपंप से निकल रहा काला पानी, लोग परेशान

संवाद सहयोगी, लोनी : बंथला गाजियाबाद मार्ग स्थित श्री राम कालोनी की गली में लगे सरकारी हैंडपंप से काला पानी निकल रहा है। जिससे लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। वहीं, कालोनी के मुख्य नाले के ओवरफ्लो होने से खाली प्लाट में जलभराव की स्थिति है। लोगों ने अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

बंथला ग्राम पंचायत में आने वाली श्रीराम कालोनी गाजियाबाद मार्ग पर स्थित है। कालोनी में करीब चार से पांच हजार की आबादी निवास करती है। लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से कालोनी की गली में लगे सरकारी हैंडपंप से गंदा व बदबूदार प्रदूषित पानी निकल रहा है। पानी को पीना तो दूर हाथ धोने के लिए भी प्रयोग में नहीं लिया जा सकता है। लोग पेयजल के बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं। गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं: इसके साथ ही कालोनी के मुख्य नाले के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी खाली प्लाट व गलियों में एकत्र हो रहा है। लोगों का आरोप है कि कालोनी से कुछ दूरी पर स्थित सोसायटी का पानी कालोनी में भर रहा है। लोगों ने अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। खंड विकास अधिकारी प्रह्लाद सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। कालोनी में अधिकतर लोग मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। लोगों को बीमारियों व आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए।

- गीता चौहान, स्थानीय निवासी नाले के ओवरफ्लो होने से खाली प्लाट में भरे प्रदूषित पानी से बदबू आने लगी है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को पानी की निकासी करवानी चाहिए।

- अनिता देवी, स्थानीय निवासी