Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghazipur News: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने उखाड़ दिया पूर्वाचल एक्सप्रेसवे का ब्रेकर, बोले- मानक विहीन बना है, इससे होती हैं दुर्घटनाएं

यूपी के गाजीपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बना ब्रेकर भीम आर्मी ने तोड़ दिया। उनका कहना है कि स्पीड ब्रेकर मानक विहीन बना है इससे दुर्घटनाएं होती है लोग गिरकर चोटिल हो रहे। उन्‍होंने बताया हाल के दिनों में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम की चाची का इसी ब्रेकर से गिरकर मौत हो गई थी।

By Satish Kumar Pandey Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 25 Jun 2024 06:32 PM (IST)
Hero Image
सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर उखाड़ते भीम आर्मी के कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, मरदह। मरदह थाना के कोदई गांव के पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास सर्विस रोड मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को उखाड़ कर फेंक दिया। बताया कि स्पीड ब्रेकर मानक विहीन बना है इससे दुर्घटनाएं होती है लोग गिरकर चोटिल हो रहे।

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने बताया कि उनकी चाची मंशा देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी रामदरश राम की कोदई गांव से अपने गांव रामगढ़ थाना कासिमाबाद जाते वक्त बाइक से स्पीड ब्रेकर पर गिरकर मौत हो गई थी। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को कासिमाबाद से मरदह आने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन मार्ग पर कोदई गांव के पास स्थित स्पीड ब्रेकर को उखाड़ कर फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें- जुलाई में 10 दिन होगी शादियां फिर करना होगा चार महीने इंतजार, यहां देखें 2024 में सात फेरे लेने का शुभ मुहूर्त

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने बताया कि मरदह के हैदरगंज गांव से लेकर हैदरिया गांव तक सर्विस लेन मार्ग पर कई स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाएं गये है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही है। हम अपने संगठन के माध्यम से कोदई गाँव के पास का स्पीड ब्रेकर उखाड़ फेंक दिया है।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद गौतम, मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार, एडवोकेट संतोष कुमार, एडवोकेट उदय प्रकाश गौतम, एडवोकेट विजय प्रताप, जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार रावण, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें-यूपी के इस शहर में सुबह हुआ आदेश, दोपहर में चलने लगा बुलडोजर, प्रशासन के एक्‍शन से मचा हड़कंप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें