Move to Jagran APP

जयंती याद किए गए चाचा नेहरू

जयंती पर रविवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चाचा नेहरू को याद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 08:24 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 08:24 PM (IST)
जयंती याद किए गए चाचा नेहरू

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जयंती पर रविवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चाचा नेहरू को याद किया गया। शिक्षण व अन्य संस्थानों में देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भावपूर्ण स्मरण व नमन किया गया। वहीं, उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि आर्पित की गई। साथ ही स्कूलों में बाल मेला सहित रंगारंग कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बच्चों ने नृत्य, गायन, खेल कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर सभी को मोहित कर दिया।

रेवतीपुर : कंपोजिट स्कूल सुहवल व प्राथमिक विद्यालय सुहवल पूर्वी पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार उपाध्याय ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्जन किया। इस मौके पर विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने चाऊमीन, चाय, समोसा, झालमुई इत्यादि की दुकानें भी लगाईं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भगवती प्रसाद तिवारी, अनीश चंद्र राय, सीमा पांडेय उपस्थित थीं।

लौवाडीह : करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए बाल मेला का आयोजन किया मेला का मुख्य आकर्षण घोड़ा और मिकी माउस था, जिसके पास खड़े होकर बच्चों ने सेल्फी ली। मेला में प्रशासन की तरफ से मतदाता जागरूकता स्टाल और पुलिस विभाग की तरफ से एक स्टाल लगाया गया था जिसमें यातायात माह के अवसर पर यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। विद्यालय तरफ से बच्चों के हाथों विक्रेताओं के लिए लकी ड्रा निकाला गया। गहमर : सरकारी व गैर सरकारी स्तरों पर इस दिन बाल दिवस के संबंधित आयोजनों की धूम रही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोहम्मद याहिया खां ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आधुनिक भारत के निर्माता थे। बैठक में मुख्य रूप से बाल्मिकी सिंह गहमरी, इरफान खान, विमलेश सिंह आदि थे। बैठक की अध्यक्षता पंडित लक्ष्मी कांत उपाध्याय एवं संचालन विमलेश सिंह गहमरी ने किया।

खानपुर : कन्हईपुर प्राइमरी स्कूल पर छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता लेते हुए दिन भर मौज मस्ती के साथ गुजारा। बच्चों के साथ केक काटकर किताब कापी का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक अवनीश यादव ने बच्चों से कहा कि आप सब खूब

पढ़ें, खूब खेलें, इससे अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही आप अच्छा पढ़ेंगे और ज्यादा सीखेंगे। शांति निकेतन रामपुर, आदर्श शिक्षा मंदिर सिधौना और शक्ति व‌र्ल्ड पब्लिक स्कूल बिहारीगंज सहित कई स्कूलों में अध्यापकों ने छात्रों को नेहरू जी के जीवन दर्शन से जुड़े प्रसंगों से जोड़ते हुए सीखने, समझने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.