यूसुफपुर रेलवे स्टेशन वाई फाई की सुविधा से लैस
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : केंद्रीय रेलराज्य व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : केंद्रीय रेलराज्य व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा की घोषणाएं अब मूर्तरूप में लेने लगी हैं। नगर का युसूफपुर रेलवे स्टेशन पर अब वाईफाई की सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस सेवा को विस्तार देने में लगे कर्मी शुक्रवार की शाम को इसकी टे¨स्टग का कार्य पूर्ण कर लिए।
मनोज सिन्हा ने औड़िहार छपरा रेलखंड के सभी स्टेशन वाई फाई से लैस हो जाने की घोषणा की थी। स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले युवकों को यह सुविधा मिलने से ट्रेन का इंतजार करते समय वह अपना आनलाइन होने वाला कार्य भी बैठे बैठे निबटा लेंगे। नगर सहित तहसील क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर वाई फाई की सुविधा होने से लोगों में काफी प्रसन्नता व्याप्त है। लोगों ने रेल व संचार राज्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय यूसुफपुर रेलवे स्टेशन भी श्री सिन्हा के प्रयास से माडल बनेगा। इस संबंध में रेलवे के टीसीआई केके मिश्रा ने बताया कि औड़िहार से छपरा तक सभी स्टेशन वाई फाई से लैस होना है। इसमें औड़िहार से शहबाजकुली होते यूसुफपुर तक कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब आगे के स्टेशनों पर भी इस सेवा को बहाल किया जाएगा।