Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तेजी से हो रहा प्लेटफार्म विस्तारीकरण का काम

जासं, गहमर (गाजीपुर) : स्थानीय गांव के रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन शनिवार को हटा दिया गया।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 24 Jun 2018 09:04 PM (IST)
Hero Image
तेजी से हो रहा प्लेटफार्म विस्तारीकरण का काम

जासं, गहमर (गाजीपुर) : स्थानीय गांव के रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन शनिवार को हटा दिया गया। लूप लाइन होने से प्लेटफार्म विस्तारीकरण कार्य में बाधा आ रही थी। अब इस स्टेशन पर प्लेटफार्म विस्तारीकरण कार्य में तेजी आ गई है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से लूप लाइन को हटाया गया। इसे लेकर पूर्व ग्राम प्रधान मुरली कुशवाहा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से दिल्ली में मिला था। डाउन लाइन के प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर बीच से लूप लाइन निकल रही थी। इसके चलते विस्तारीकरण का कार्य रूका था। स्थानीय गांव के लक्ष्मी इंजीनिय¨रग व‌र्क्स पर बैठक कर लूप लाइन को हटाए जाने पर खुशी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि अब प्लेटफार्म का विस्तारीकरण होने से क्षेत्रीय रेल यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। बैठक में गौरी चौरसिया, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विमलेश ¨सह, वाल्मीकि ¨सह, देव उपाध्याय, रोहित, श्यामदेव ¨बद, इकबाल अहमद, विपुल शर्मा, अजित गुप्ता आदि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें