Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghazipur News: बार‍िश के कारण लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, आसपास के गांवों में लोग च‍िंति‍त; सतर्क रहने की अपील

उत्तर प्रदेश के कई ज‍िलों में भारी बार‍िश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। गाजीपुर में बार‍िश की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बारिश होने पर पहले चार से पांच घंटे में एक सेमी बढ़ा। अब पिछले दो दिनों से दो घंटे में एक सेमी जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी गई। सोमवार सुबह आठ बजे केंद्रीय जल आयोग के गोलाघाट साइड पर जलस्तर 52.080 मीटर दर्ज किया गया।

By Shivanand Rai Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 08 Jul 2024 12:59 PM (IST)
Hero Image
बार‍िश की वजह से लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्‍तर।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। बरसात के कारण गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रतिघंटे एक सेमी गंगा का पानी बढ़ने से समीपवर्ती गांवों के लोग चिंतित हैं।

इस साल भीषण गर्मी के कारण गंगा का जल स्तर पिछले 15 साल के निचले स्तर 51.530 मीटर पर पहुंच गया था। प्रतिदिन एक सेंटी मीटर की गिरावट दर्ज की गई थी। वर्ष 2008 में 51.450 मीटर तक पानी पहुंचा था। मानसून आने के बाद गंगा का जल स्तर में सुधार होने लगा है। बारिश होने पर पहले चार से पांच घंटे में एक सेमी बढ़ा। अब पिछले दो दिनों से दो घंटे में एक सेमी जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी गई।

जलस्तर और बढ़ने की संभावना

सोमवार सुबह आठ बजे केंद्रीय जल आयोग के गोलाघाट साइड पर जलस्तर 52.080 मीटर दर्ज किया गया। आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई गई है। केंद्रीय जल आयोग के गोलाघाट साइड के प्रभारी मोहम्मद मेराजुद्दीन ने बताया कि प्रति घंटा एक सेमी गंगा का पानी बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: UP News: नरौरा से छोड़ा गया 1.7 लाख क्यूसेक पानी, कछला में गंगा नदी में आया सैलाब, दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा