Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजीपुर में बनेगा आदर्श थाना, भूमि की तलाश शुरू; चार मंजिला भवन में रहेंगी सभी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रेवतीपुर थाना को आदर्श थाना बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। शासन के निर्देश पर जोर-शोर से भूमि को प्रशासन ढूंढ रहा है। पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने रेवतीपुर थाने को आदर्श थाना बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 24 Jul 2024 03:50 PM (IST)
Hero Image
गाजीपुर में बनेगा आदर्श थाना (फोटो- जागरण)

संवाद सूत्र, रेवतीपुर (गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना को आदर्श थाना बनाने के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर बड़े ही जोर-शोर से भूमि को प्रशासन ढूंढ रहा है। भूमि मिलने के बाद आदर्श थाना का निर्माण होगा।

शासन ने रेवतीपुर में चार मंजिला आदर्श थाना बनाने का निर्णय लिया है। शासन का आदेश मिलने के बाद पुलिस व राजस्व विभाग भूमि की तलाश तेज कर दी है। पुलिस विभाग के अधिकारियों की माने तो आदर्श थाना प्रदेश के गिने-चुने थानों में से एक होगा। इसका निर्माण लखनऊ के विभूति खंड थाने की तर्ज पर किया जाएगा। उसी हिसाब से भवन की डिजाइन तैयार होगी।

बीस बिस्वा जमीन की जरूरत

प्रशासनिक भवन के लिए करीब 2475 वर्ग मीटर यानि करीब बीस बिस्वा जमीन की जरूरत है। जिसमें अग्निशमन, सर्विलांस सेल, फील्ड यूनिट, थानाध्यक्ष कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला-पुरूष बंदीगृह, साइबर सेल बनाया जाएगा। इसके अलावा पुरूष, महिला कर्मचारियों के लिए कमरा, सीवरेज, पेयजल, विद्युतीकरण की सुविधाओं के साथ ही वाहनों के पार्किंग, फरियादियों के लिए प्रतीक्षालय प्रस्तावित है।

रेवतीपुर थाने के अधीन कुल 18 गांव हैं, जिसकी आबादी करीब दो लाख है। यह इलाका सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील माना जाता है। जिसे देखते हुए करीब चार दशक पहले यहां पुलिस चौकी स्थापित की गई। शासन ने 2014 में चौकी को थाना बना दिया।

पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने रेवतीपुर थाने को आदर्श थाना बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: यूपी में आईएएस अधिकारियों के तबादले, दीक्षा जैन को मिली कानपुर सीडीओ की कमान

इसे भी पढ़ें: एक्शन में आईं IPS वृंदा शुक्ल, युवतियों से छेड़खानी व दौड़ाकर पिटाई के मामले में नौ गिरफ्तार; कोतवाल लाइन हाजिर