Move to Jagran APP

जिला अस्पताल मेंनहीं डा. मुख्तार अहमद अंसारी का नाम

डा. अविनाश प्रधान जासं, गाजीपुर : जिले के यूसुफपुर कस्बा में पैदा हुए डा. मुख्तार अह

By JagranEdited By: Updated: Sun, 08 Apr 2018 10:01 PM (IST)
जिला अस्पताल मेंनहीं डा. मुख्तार अहमद अंसारी का नाम
जिला अस्पताल मेंनहीं डा. मुख्तार अहमद अंसारी का नाम

डा. अविनाश प्रधान

जासं, गाजीपुर : जिले के यूसुफपुर कस्बा में पैदा हुए डा. मुख्तार अहमद अंसारी विश्व प्रसिद्ध चिकित्सक और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनके नाम पर ही जिला अस्पताल का नामकरण किया गया था लेकिन गोराबाजार में बने नए जिला अस्पताल के भवन से डा. मुख्तार अहमद अंसारी का नाम गायब है। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

डा. मुख्तार अहमद अंसारी जनपद की एक ऐसी शख्सियत रहे हैं जिनकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की रही है। अपने कार्यों, राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जनपद का हर शख्स गर्व करता रहा है। डा. अंसारी महात्मा गांधी के निकट सहयोगी रहे। 1927 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता की। इससे पहले कई वर्षों तक वह इसके सचिव रहे। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के चांसलर रहे। 1912 में भारत से तुर्की गए मेडिकल मिशन का उन्होंने नेतृत्व किया। कहा जाता है कि उस दौर में जब उनके मेडिकल प्रैक्टिस में धन की वर्षा हो रही थी तब उन्होंने इसको ठुकराकर देश की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया। जब भी महात्मा गांधी को उनकी जरूरत महसूस हुई वह अगले मोर्चे पर रहे। जनपद में आजादी के बाद जिला चिकित्सालय का नामकरण उनके नाम पर किया गया। नाम हुआ डा. मुख्तार अहमद अंसारी जिला चिकित्सालय। समय के साथ और जनपद की बढ़ती आबादी के बीच जिला चिकित्सालय के विस्तार की जरूरत महसूस हुई। सरकार ने 200 बेड के जिला चिकित्सालय का निर्माण गोराबाजार में कराया। उसका उद्घाटन हुआ। यहां अब जिला चिकित्सालय संचालित हो रहा है। लेकिन इसके भवन पर डा. मुख्तार अहमद अंसारी का नाम गायब है। जनपद के जागरूक और सजग राजनीतिज्ञों, बौद्धिकों, ¨चतकों को इस बात की खबर ही नहीं है कि यहां से जनपद की पहचान डा. मुख्तार अहमद अंसारी का नाम ही गायब हो चुका है। अभी नाम पर नहीं हुआ विचार

नए जिला चिकित्सालय के नाम पर अभी विचार नहीं किया गया है। जल्दबाजी में नए भवन में इसे प्रारंभ कर दिया गया है।

- डा. एसएन प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय गाजीपुर।