Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पाटलिपुत्र लोकमान्यतिलक सुपरफास्ट का ठहराव आज से

जासं, जमानियां : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से 12141 व 12142 पाटलिपुत्र लोकमान्यतिलक सुपर

By JagranEdited By: Updated: Thu, 31 May 2018 09:41 PM (IST)
Hero Image
पाटलिपुत्र लोकमान्यतिलक सुपरफास्ट का ठहराव आज से

जासं, जमानियां : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से 12141 व 12142 पाटलिपुत्र लोकमान्यतिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुक्रवार से होने को लेकर नगरवासी काफी उत्साहित हैं। ट्रेन संख्या 12141 डाउन लाइन में गुरुवार की देर रात्रि 1:26 बजे रुककर 1:28 बजे खुलेगी। वही अप में 12142 बनकर पाटलिपुत्र से लोकमान्य तिलक को जाने वाली ट्रेन शुक्रवार की दोपहर स्थानीय स्टेशन पर 1: 14 बजे रुकेगी और 1:16 बजे रवाना होगी। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा स्थानीय स्टेशन को महत्त्वपूर्ण ट्रेन का सौगात देने से नगरवासी गदगद हैं। डाउन लाइन में रात्रि में ट्रेन के ठहराव को लेकर नगरवासियों द्वारा स्टेशन के पीछे रात्रि संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लोगों को कहना है कि उक्त ट्रेन के पायलट और गॉर्ड का जोरदार ढंग से स्वागत किया जायेगा। वहीं दिलदारनगर सेक्शन के यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जमानियां स्टेशन पर 12141 व 12142 के ठहराव की सूचना एक सप्ताह पूर्व ही स्टेशन को मिल गयी है।

टिकट आरक्षण को लेकर मारपीट

जासं, जखनिया : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को टिकट आरक्षित करवाने आए कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा कतार तोड़ पर जबरिया टिकट लेने पर खेतापुर सोनबरसा के राजू का विरोध करना भारी पड़ा। दबंगों ने राजू को मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय पुलिस के मौके पर पहुंचते ही बदमाश भाग निकले। स्टेशन मास्टर अशोक कुमार ने बताया कि टिकट खिड़की पर आए दिन मारपीट होती रहती है। बदमाशों को वे पहचान नहीं पाए।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर