Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NEET पेपर लीक में राजभर के करीबी विधायक शामिल? कांग्रेस का बड़ा दावा; एक सवाल ने मचाया सियासी घमासान

बेदी राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बेदी राम दावा कर रहे हैं कि किसी भी राज्य की कोई भी परीक्षा हो वह आसानी से पास करा सकते हैं। कांग्रेस ने बेदी राम का वीडियो प्रसारित होने के बाद एक्स हैंडल पर लिखा है कि भाजपा के सहयोगी दल सुभासपा के विधायक बेदी राम नीट (यूजी) का पेपर आउट कराने का सरगना है।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Thu, 27 Jun 2024 01:44 PM (IST)
Hero Image
पेपर लीक मामले में जेल जा चुके हैं सुभासपा विधायक बेदी राम - जागरण

अविनाश सिंह, गाजीपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने का एक वीडियो प्रसारित होने के बाद विवादों में आए जखनियां से सुभासपा विधायक बेदी राम का परीक्षाओं में सेंधमारी का पुराना रिकार्ड रहा है। बेदी राम का नाम रेलवे, मेडिकल और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करने में आ चुका था। एसटीएफ ने रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में उन्हें 2014 में लखनऊ में गिरफ्तार कर पूछताछ की तो कई राज सामने आए थे।

सीपीएमटी-2014 की प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक मामले में भी उनका नाम आया था। मध्य प्रदेश में भी दो मामलों में वांछित रहे हैं। इनके खिलाफ प्रयागराज में मुकदमा दर्ज है। सिपाही और आरओ-एआरओ भर्ती का पेपर लीक होने के सरकार की काफी किरकिरी हुई। अब उन्हीं के साथ गठबंधन करने वाले सुभासपा विधायक बेदी राम की वीडियो सामने आया है।

इसमें दावा कर रहे हैं कि किसी भी राज्य की कोई भी परीक्षा हो, वह आसानी से पास करा सकते हैं। वीडियो प्रसारित होने के 24 घंटे बाद भी न तो सुभासपा प्रमुख और न ही किसी जिम्मेदार पदाधिकारी का इसे लेकर कोई बयान आया है। दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो को पुष्टि नहीं करता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा-सुभासपा गठबंधन में जौनपुर के सुसिया के बेदी राम को जखनियां से विधायक बन गए।

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के करीबी

वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के करीबी माने जाते हैं। प्रसारित वीडियो को लेकर बेदी राम का पक्ष जानने के लिए उन्हें कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। उनके प्रतिनिधि ने एक बार फोन उठाया लेकिन बाद में स्वीच आफ कर दिया।

कांग्रेस ने सुभासपा विधायक को लेकर मोदी, योगी पर साधा निशाना

कांग्रेस ने बेदी राम का वीडियो प्रसारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि भाजपा के सहयोगी दल सुभासपा के विधायक बेदी राम नीट (यूजी) का पेपर आउट कराने का सरगना है।

इनका काम देशभर में पेपर लीक कराकर पैसा कमाना है। वह पहले भी पेपर आउट कराने के मामले में जेल गए हैं। विधायक सत्ता में होने का रौब भी जमाता है। कांग्रेस ने सवाल किया कि पेपर लीक का पता होने के बावजूद विधायक को एनडीए गठबंधन में क्यों रखा गया।

ये भी पढ़ें - 

‘कोई भी परीक्षा हो, आसानी से पास करा दूंगा’, वायरल वीडियो में सुभासपा विधायक बेदी राम का दावा