Move to Jagran APP

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे शिवालय, इस दिन भक्तों से खचाखच रहती है लहुरी काशी; 8 मार्च को है पर्व

Maha Shivratri 2024 बभनौली स्थित बिछुड़न नाथ महादेव सिधौना के सिद्धनाथ महादेव रामपुर के झारखण्डेय शिवालय नागेश्वर महादेव बेलहरी सहित गोपालपुर अनौनी गौरी उचौरी एवं नायकडीह के शिव मंदिर व शिवालयों पर लोग आस्था के साथ जल चढ़ाते हैं। बिछुड़ननाथ धाम पर महाशिवरात्रि के दिन मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों पर रंग रोगन एवं सजावट होने लगे हैं।

By Vindeshwari Singh Edited By: riya.pandey Published: Sat, 02 Mar 2024 04:17 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2024 04:17 PM (IST)
लहुरी काशी में धूमधाम से मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व

संवाद सूत्र, खानपुर (गाजीपुर)। Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए सभी शिवालय सजने लगे हैं। लहुरी काशी में महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

बभनौली स्थित बिछुड़न नाथ महादेव, सिधौना के सिद्धनाथ महादेव, रामपुर के झारखण्डेय शिवालय, नागेश्वर महादेव बेलहरी सहित गोपालपुर, अनौनी, गौरी, उचौरी एवं नायकडीह के शिव मंदिर व शिवालयों पर लोग आस्था के साथ जल चढ़ाते हैं। बिछुड़ननाथ धाम पर महाशिवरात्रि के दिन मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं।

शुक्रवार को पड़ने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिवालयों पर रंग रोगन एवं सजावट होने लगे हैं। धाम के कार्यपालक जोगेन्दर सिंह की ओर से शिवालय में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए गांव से होकर आने वाली सड़क की हालत काफी खराब है।

बीते कई साल से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। सिधौना बिहारीगंज के खतरनाक गढ्ढा युक्त सड़क से होकर कई कांवरिये जल लेकर शिवालयों की ओर आते जाते है।

यह भी पढ़ें:

Mahashivratri 2024: 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ सिद्धयोग, पूजा करने की सही विधि से मिलेगा पूर्ण फल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.