Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: अफजाल अंसारी का भाजपा पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप

UP Politics कृषि उत्पादन मंडी समिति जंगीपुर में सपा के जंगीपुर विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद व समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने भाजपा पर सियासी तंज किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरे ऊपर बहुत जुल्म किया लेकिन मैं घबराया नहीं बल्कि डटकर सामना किया। वर्तमान भाजपा सरकार पिछड़े और अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी विरोधी है।

By Jitendra Yadav Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 03 Mar 2024 12:42 PM (IST)
Hero Image
UP Politics: अफजाल अंसारी का भाजपा पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप

संवाद सूत्र, जंगीपुर (गाजीपुर)। कृषि उत्पादन मंडी समिति जंगीपुर में सपा के जंगीपुर विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद व समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने कहा कि सरकार ने मेरे ऊपर बहुत जुल्म किया, लेकिन मैं घबराया नहीं बल्कि डटकर सामना किया। वर्तमान सरकार पिछड़े और अल्पसंख्यकों की सबसे बड़ी विरोधी है।

जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने अफजाल अंसारी पर भरोसा जताया है तो हम नेता और कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व का भरोसा खोने नहीं देगे। कहा कि फ्री के राशन से सिर्फ पेट भरा जा सकता है, लेकिन रोजगार नहीं मिल सकता। आज देश का युवा नौकरी रोजगार के लिए सरकार की लाठियां खा रहा है।

पुलिस भर्ती में परीक्षा होने से पहले ही पर्चा लीक हो जा रहा है। अब जनता इस सरकार से ऊब चुकी है। इससे पहले सांसद व विधायक ने अंधऊ स्थित हनुमान-दुर्गा मंदिर पर दर्शन-पूजन भी किया।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी मन्नू, सुदर्शन यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, रमाशंकर राजभर, चंद्रभान गुप्ता, चंदेश्वर यादव पप्पू, बजरंगी राम, एमएच खां, मुन्नीलाल राजभर, सूरज राम बागी, शिवपरसन यादव, दारा यादव, शिवकुमार चौहान, विभा पाल, कंचन रावत व रीता विश्वकर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन राजेन्द्र यादव ने किया।

इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि में स्पीड पोस्ट से पाएं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद, पैकेट में शामिल होंगी ये वस्तुएं

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर