Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पंजाब-MP के जालसाजों ने युवक से की 50 लाख की ठगी, एसपी के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा, जांच शुरू

यूपी के गोंडा में इटियाथोक थाना के पूरे धन्नी ज्ञानपुर बसालतपुर गांव निवासी पंकज मिश्र से मध्य प्रदेश के भोपाल व पंजाब के तारन जिले के रहने वाले जालसाजों ने बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर 50 लाख रुपए ठग लिए। रुपए लेने के बाद पार्टनर नहीं बनाया। ठग रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 29 Jul 2024 11:12 AM (IST)
Hero Image
बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर 50 लाख रुपए की ठगी।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, गोंडा। मध्यप्रदेश के भोपाल व पंजाब के तारन जिले के रहने वाले जालसाजों ने इटियाथोक थाना के पूरे धन्नी ज्ञानपुर बसालतपुर गांव निवासी पंकज मिश्र से बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर 50 लाख रुपए ठग लिए। रुपए लेने के बाद पार्टनर नहीं बनाया। ठग रुपए भी वापस नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों पर मुकदमा किया है।

पूरे धन्नी ज्ञानपुर बसालतपुर गांव निवासी पंकज मिश्र ने बताया कि वर्ष 2020 में उनकी मुलाकात मध्यप्रदेश के भोपाल अयोध्या नगर एमआईजी सेक्टर 212 के रहने वाले मदन गुप्ता व हरवीर सिंह उर्फ काके सरदार निवासी तरन तारन पंजाब अस्थाई पता प्रेम विला मंझनपुर (कौशाम्बी) उत्तर प्रदेश से हुई थी। दोनों ने उसे बताया कि उत्तर प्रदेश में कई जगह उनका रेलवे का काम चल रहा है। भोपाल में उनकी सरिया की फैक्ट्री है। फतेहपुर जिले में मौरंग खदान मिली है जहां काम चल रहा है।

काके सरदार को द‍िए 50 लाख रुपए 

पंकज ने कहा कि दोनों ने उनके बिजनेस में पैसा लगाने की बात कही। मेल जोल के नाते दोनों पहले भी उससे दो से पांच लाख रुपये तक उधार लिया करते थे। इसी बात पर भरोसा कर उन्होने मदन गुप्ता व हरवीर सिंह उर्फ काके सरदार को 50 लाख रुपए दे दिया। 35 लाख रुपए बैंक अकाउंट में आरटीजीएस किया जबकि, 15 लाख रुपये नकद दिया। पैसे लेने के बाद मदन गुप्ता ने जमानत के तौर पर 50 लाख रुपये का चेक व एक स्टांप पेपर भी लिखकर दिया था। काफी दिन बीत जाने के बाद जब दोनों ने पैसा वापस नहीं किया। उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि दोनों ने कई लोगों को इसी तरह का झांसा देकर रुपया ले रखा है।

कूटरच‍ित कागजात द‍िखाए 

फतेहपुर जिले में मौरंग के खदान का जो कागजात पंकज को दिखाया गया था वह भी कूटरचित पाया गया। पंकज ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर मदन गुप्ता व हरवीर सिंह उर्फ काके सरदार के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा किया गया है।

यह भी पढ़ें: 'अगर योगी जी को सीएम पद से हटाया तो कर लूंगा आत्महत्या', भाजपा कार्यकर्ता ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा खून से लिखा पत्र