Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जंक्शन पर यात्रियों को नहीं मिल रहा पानी

गोंडा: बाराबंकी जा रहे श्याम प्रकाश कैशवार गोंडा जंक्शन पर पानी के लिए भटक रहे थे।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 22 Jun 2018 11:01 PM (IST)
Hero Image
जंक्शन पर यात्रियों को नहीं मिल रहा पानी

गोंडा: बाराबंकी जा रहे श्याम प्रकाश कैशवार गोंडा जंक्शन पर पानी के लिए भटक रहे थे। कई स्टालों पर जाने के बाद भी उन्हें कहीं पर ठंडा पानी नहीं मिल पाया। जिससे वह काफी परेशान नजर आ रहे थे। जंक्शन पर लगी पानी की टंकियों से ठंडा पानी न आने के कारण लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। वहीं पर अभय कुमार भी पानी की समस्या से परेशान थे। वह कह रहे थे कि पानी न मिलने से काफी दिक्कत आ रही है।

यह एक दो नहीं बल्कि गोंडा जंक्शन से गुजरने वाले हजारों यात्रियों का दर्द है। दरअसल, गोंडा जंक्शन पर पिछले तीन दिनों से रेल नीर की आपूर्ति नहीं हुई। इसके कारण गुरुवार से जंक्शन पर पानी का संकट बढ़ गया। स्टॉलों से रेल नीर गायब हो गया। मालूम हो कि स्टेशन परिसर में रेल नीर की ही बिक्री अनुमन्य है। इसके अलावा अन्य कंपनियों के पानी की बोतल स्टेशन पर प्रतिबंधित है। ऐसे में रेल नीर की आपूर्ति बाधित होने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई यात्रियों ने इस समस्या को लेकर रेल अधिकारियों को ट्वीट भी किया है। बावजूद इसके दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हो रही है। प्लेटफार्म पर लगीं पानी की टोटियों पर पानी लेने के लिए यात्रियों की कतार लगी हुई है। गर्म पानी होने के बाद भी लोग मजबूरी में वह पानी पीने को विवश हैं। यात्रियों का कहना था कि जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। बताया जाता है कि रेल नीर की आपूर्ति करने वाली फर्म के प्लांट में दिक्कत आ गई है, जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हालांकि प्लांट के कर्मियों ने अगले दो दिन में व्यवस्था ठीक करने की बात कही है। हो रहा हंगामा

- पानी की किल्लत को लेकर गोरखधाम, वैशाली व सत्याग्रह एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। गुरुवार की शाम को सत्याग्रह एक्सप्रेस में बिजली को लेकर हंगामा हो गया। हालांकि रेल अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। वहीं पर गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस दस घंटे, कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस व बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे व जननायक एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही है। वैशाली, गोरखधाम, शहीद एक्सप्रेस भी विलंब से चल रही है, जिससे यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है।

जिम्मेदार के बोल

- स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि यह बात सही है कि रेल नीर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे

समस्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए स्टाल संचालकों को बाहर की कंपनियों के पानी की बिक्री करने की अनुमति दी गई है। जिससे यात्रियों को हो रही परेशानी से बचाया जा सके।

कार्रवाई की मांग

- गोंडा नगर पालिका परिषद के सभासद शेष चौरसिया का कहना है कि नगर पालिका परिषद ने बीस जून की रात को दो टैंकर पानी पथवलिया गांव में भिजवाया है। यह नियमों का उल्लंघन है। शहरी क्षेत्र के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में पानी का टैंकर भेजने के मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग को लेकर ईओ का पत्र भेजा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें