Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का आगामी तीन माह तक नहीं होगा प्रसारण, PM मोदी ने कार्यक्रम में फर्स्ट वोटरों से की ये खास अपील

Mann Ki Baat भाजपा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 110वें एपिसोड का प्रसारण कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने केशवपुर मंडल के जानकीनगर ग्राम सभा में बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। पीएम ने कहा तीन माह तक मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण नहीं होगा।

By Varun Yadav Edited By: riya.pandey Updated: Sun, 25 Feb 2024 04:49 PM (IST)
Hero Image
PM मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में फर्स्ट वोटरों से की ये खास अपील
जागरण टीम, गोंडा। PM Modi's Mann Ki Baat: भाजपा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 110वें एपिसोड का प्रसारण कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने केशवपुर मंडल के जानकीनगर ग्राम सभा में बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र भाजपा अवध क्षेत्र व कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह ने कड़रू गांव में मन की बात कार्यक्रम सुना।

आगामी तीन माह तक नहीं होगा मन की बात का प्रसारण

पीएम मोदी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कारण आगामी तीन माह तक मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण नहीं होगा। उन्होंने पहली बार मतदाता बने युवाओं से रिकार्ड मतदान करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिसके पास भी मोबाइल है, वह कंटेंट क्रिएटर बन गया है। कई युवा अलग-अलग क्षेत्रों में कंटेंट बना रहे हैं, इसको लेकर नेशनल क्रिएटर अवार्ड प्रतियोगिता शुरू की है। संयोजक जिला मंत्री विनय शर्मा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को 2547 बूथों पर सुना गया।

यह भी पढ़ें-

सरकारी अफसर बनकर खिले चेहरे, नए अधिकारियों ने सीएम का जताया आभार- बोले; 2017 से पहले...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।