Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

टिकट के फेर में उलझी सियासत, बृजभूषण शरण सिंह की उम्मीदवारी पर संशय बरकरार; बागियों पर दांव खेल सकती है सपा-बसपा

लोकसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी अधिकारिक ऐलान न हुआ हो लेकिन लोकसभा चुनाव की सियासत टिकट के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। हर किसी की नजरें सियासी सफर तय करने वाले दावेदारों के टिकट पर टिकी हुई हैं। बसपा ने अभी तक देवीपाटन मंडल की किसी भी सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं सपा व भाजपा भी सभी सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर सकी हैं।

By Raman Kumar Mishra Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 18 Mar 2024 09:23 AM (IST)
Hero Image
टिकट के फेर में उलझी सियासत (Photo- Jagran)

रमन मिश्र, गोंडा। लोकसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी अधिकारिक ऐलान न हुआ हो लेकिन, लोकसभा चुनाव की सियासत टिकट के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। हर किसी की नजरें सियासी सफर तय करने वाले दावेदारों के टिकट पर टिकी हुई हैं।

बसपा ने अभी तक देवीपाटन मंडल की किसी भी सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं, सपा व भाजपा भी सभी सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर सकी हैं। भाजपा के टिकट वितरण को लेकर दावेदार व समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में टिकट वितरण को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

बागियों पर दांव खेल सकती है सपा-बसपा, 

कैसरगंज व बहराइच सुरक्षित से भाजपा का टिकट तय होना है। वहीं, कैसरगंज से सपा-कांग्रेस गठबंधन व बसपा के पत्ते भी नहीं खुल सके हैं। सूत्र के मुताबिक बागियों पर सपा-कांग्रेस व बसपा की नजर टिकी है। ऐसे में सियासत उलझ गई है।

वेट एंड वाच कर रही सपा

- सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन का कहना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर पहले भाजपा नाम फाइनल करे, इसके बाद सपा भी प्रत्याशी तय कर देगी। चुनाव के लिए सपा ने तुरुप का पत्ता तैयार कर रखा है। सिर्फ वेट एंड वाच हो रहा है।

भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल

- भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर टिकट का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल है। संगठन पार्टी के प्रत्याशी की मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: यूपी की इस लोकसभा सीट पर हो सकता है बड़ा फेरबदल, मायावती ने ब्राह्मण कार्ड चल सभी को कर दिया हैरान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें