Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पानी टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस करती रही मशक्कत… देखने वालों की जुटी भीड़

यूपी के गोंडा जिले में एक दुष्कर्म पीड़िता न्याय न मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस पर आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके चलते पीड़िता आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग लेकर टंकी पर चढ़ गई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तकरीबन पांच घंटे बाद पीड़िता को सकुशल नीचे उतारा।

By Ajay Pandey Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 10 Jul 2024 03:49 AM (IST)
Hero Image
पानी टंकी पर चढ़ी पीड़िता को उतरने के लिए कहते कोतवाल नगर राजेश सिंह। जागरण

संवाद सूत्र, गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार की सुबह करीब दस बजे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित पानी टंकी पर चढ़ गई। युवती के टंकी पर चढ़ने से वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवती को टंकी से नीचे उतारा।

दुष्कर्म पीड़िता की मां के मुताबिक, एक दिसंबर 2023 को उसकी बेटी व बहू डेरा से शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में दो बाइक सवार उसकी पुत्री को पकड़ने का प्रयास करने लगे। बहू ने विरोध किया तो उसे रूमाल निकाल सुंघा दिया। बेहोश होने पर बेटी को बाइक पर बैठा कर फरार हो गए। 

नवाबगंज पुलिस को सूचना दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर मनकापुर पुलिस को सूचना दिया। तब जाकर उसकी पुत्री घायल अवस्था में बरामद की गई। बेटी ने सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं किया। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। 

कोर्ट के आदेश पर नवाबगंज पुलिस ने 23 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप लगाया कि छह माह बीतने को है, लेकिन पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे क्षुब्ध होकर बेटी पानी की टंकी पर चढ़ गई है। नगर कोतवाल राजेश सिंह ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवती को दोपहर तीन बजे टंकी से नीचे उतारा।

आरोपियों के घर पहुंची पुलिस

दुष्कर्म पीड़िता के पानी टंकी पर चढ़ने के बाद पुलिस आरोपियों के घर गई। नगर कोतवाल के मोबाइल पर वीडियो कॉल करने पीड़िता की मां को दिखाया गया। पुलिस के साथ ही पीड़िता की मां भी बेटी से नीचे उतरने का अनुरोध कर रही है।

पानी टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों पर पूर्व में छेड़खानी दर्ज है। मुकदमा कराने वाली पीड़िता के पति व उसके दो भाइयों पर न्यायालय के आदेश पर इन्होंने  कराया है। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से युवती पानी टंकी पर चढ़ी है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। शिकायती पत्र मिलने से इनकार किया है। युवती को सुरक्षित टंकी से नीचे उतार लिया गया है।

-विनीत जायसवाल, एसपी

20 से अधिक शिकायती पत्र दे चुकी है पीड़िता

पीड़िता की मां के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह और उसकी बेटी पुलिस अधीक्षक, डीआईजी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को 20 से अधिक शिकायती पत्र दे चुकी है। नवाबगंज पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। बताया जा रहा है कि मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।

यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: …तो बच जाती 121 लोगों की जान, एलआईयू ने चार बार चेताया, फिर भी चौकन्ना नहीं हुआ प्रशासन

यह भी पढ़ें: UP News: शिक्षकों के ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश बरकरार, विरोध के बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने दिया तर्क

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर