Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: कोर्ट की सुरक्षा में चूक, मेड इन इटली पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार

गोंडा की एक अदालत में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक युवक अवैध रूप से मेड इन इटली पिस्टल के साथ अदालत में घुस गया। पुलिस ने उसे सीढ़ियों के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं न्यायालय की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 08 Oct 2024 01:55 PM (IST)
Hero Image
मेड इन इटली पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया युवक

संवाद सूत्र, गोंडा। न्यायालय की सुरक्षा में बड़ी चूक होने का मामला सामने आया है। सोमवार को न्यायालय में अवैध मेड इन इटली पिस्टल के साथ युवक प्रवेश कर गया। मुख्यद्ववार पर तैनात पुलिस कर्मियों को कानोंकान भनक नहीं लग सकी हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपित को सीढ़ियाें के पास से दबोच लिया।

पुलिस निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा शरदेन्दु कुमार पांडेय ने नगर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

निरीक्षक ने दी गई तहरीर में कहा कि सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पास संदिग्ध व्यक्ति खड़ा था। सूचना मिली कि उसके पास पिस्टल है। इसके बाद उसकी घेराबंदी कर पकड़ा गया। इसके बाद तलाशी ली गई।

युवक ने पूछताछ में अपना नाम आशीष सिंह निवासी विष्णुपुरी कालोनी बताया। तलाशी के दाैरान आरोपित के पास से पिस्टल बरामद की गई जिसकी स्लाइड पर मेड इन इटली नंबर एन 07001 और बैरल के ऊपर ओनली आर्मी सप्लाई दर्ज था। आरोपित लाइसेंस नहीं दिखा सका। गलती की माफी मांगने लगा।

नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि निरीक्षक की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को जेल भेज दिया है।

जमाता था धौंस

पुलिस की मानें तो एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताकर आरोपित फोन कर धौंस जमाता था। उपनिरीक्षक से भी उसका विवाद हो चुका है। आए दिन वह पुलिस कर्मियों से नोकझोंक करता था। पकड़े जाने के बाद भी आरोपित ने धौंस जमाने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक न चली।

उठ रहे सवाल

न्यायालय में सुरक्षा के बीच आरोपित पिस्टल के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैसे पहुंच गया ? न्यायालय के मुख्यद्ववार पर तैनात पुलिस कर्मियों को जानकारी क्यों नहीं हो सकी? मेड इन इटली की आर्मी को सप्लाई है तो पिस्टल आरोपित के पास कैसे पहुंच गई? क्या जिले में इसकी आपूर्ति हो रही है। ऐसे कई सवाल लोगों के जेहन में कौंध रहे हैं। पुलिस इन बिंदुओं की जांच किए जाने की बात कह रही है।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार का गायों को लेकर बड़ा फैसला, सभी जिलों के डीएम को जारी किए गए निर्देश

इसे भी पढ़ें: इंडिगो एयरलाइंस के विमान ने हवा में खाए तीन गोते, यात्रियों की सांसें अटकी; खुले लगेज बॉक्स

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें