Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी के दोनों मंडलों में 62 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, हाथी की भी नहीं सुनाई दी चिंघाड़, संघर्ष करते रहे सभी प्रत्याशी

सभी सीटों पर निर्दल ही नहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी भी वजूद के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। गोरखपुर सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 1154413 मतों में भाजपा के रवि किशन शुक्ल ने 585834 तथा समाजवादी पार्टी की काजल निषाद ने 482308 मत हासिल की है। अन्य 11 प्रत्याशियों में किसी को जमानत के लिए आवश्यक मत नहीं मिल पाया।

By Prem Naranyan Dwivedi Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 05 Jun 2024 08:58 AM (IST)
Hero Image
गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में लोकसभा की कुल नौ सीटों पर 80 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था।

प्रेम नारायण द्विवेदी, जागरण, गोरखपुर। गोरखपुर-बस्ती मंडल में लोकसभा की कुल नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और इंडी गठबंधन (कांग्रेस व समाजवादी पार्टी) की सीधी लड़ाई में 62 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। किसी सीट पर न त्रिकोणीय लड़ाई हुई और न तीसरे को जगह मिल पाई। विजयी और दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशियों के अलावा सभी की जमानत जब्त हो गई। लोकसभा की कुल नौ सीटों पर 80 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था।

सभी सीटों पर निर्दल ही नहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी भी वजूद के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं। किसी भी सीट पर हाथी की चिघाड़ नहीं सुनाई दी है। गोरखपुर सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 1154413 मतों में भाजपा के रवि किशन शुक्ल ने 585834 तथा समाजवादी पार्टी की काजल निषाद ने 482308 मत हासिल की है। अन्य 11 प्रत्याशियों में किसी को जमानत के लिए आवश्यक मत नहीं मिल पाया।

इसे भी पढ़ें-डुमरियागंज लोकसभा में कांटे का रहा मुकाबला, जगदंबिका पाल ने मारी बाजी

बासगांव संसदीय क्षेत्र में भी आठ प्रत्याशियों ने जोर- आजमाइश की थी। कुल 944763 मत में भाजपा के कमलेश पासवान को 428693 तथा कांग्रेस के सदल प्रसाद को 425543 मत मिले। बसपा के डा. रामसमुझ को 64750 मत मिला। महराजगंज सीट पर कुल 1210451 मत पड़े थे।

भाजपा के पंकज चौधरी ने 591310 तथा कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी ने 555859 मत प्राप्त किया। कुल आठ प्रत्याशियों में तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी मो मौसमे आलम को 32955 मत से ही संतोष करना पड़ा।

देवरिया सीट पर कुल 1043308 मत पड़े थे। कुल सात प्रत्याशियों में भाजपा के शशांक मणि ने 504541 और कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने 469699 मत प्राप्त किया। यहां भी बसपा के संदेश यादव को 45564 मत ही मिले।

इसे भी पढ़ें-बस्‍ती में इस वजह से भाजपा प्रत्‍याशी हरीश को मिली मात, चमकी राम प्रसाद की चौधराहट

डुमरियागंज में कुल छह प्रत्याशियों के लिए 1018965 मत मिले थे। जिसमें भाजपा के जगदंबिका पाल को 463303 तथा समाजवादी पार्टी के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 420575 मत मिले। आजाद समाज पार्टी के अमर सिंह चौधरी 81308 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

बस्ती में नौ प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 1082870 मत पड़े, जिसमें समाजवादी पार्टी के राम प्रसाद चौधरी ने 527005 तथा भाजपा के हरीश द्विवेदी ने 426019 मत प्राप्त किया।

संतकबीर नगर में भी कुल मत 1091202 में समाजवादी पार्टी के लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद ने 498695 और भाजपा के प्रवीण कुमार निषाद ने 406525 मत प्राप्त किया। कुल 11 प्रत्याशियों में बसपा के नदीम अशरफ ने 150812 मत प्राप्त कर अपनी उपस्थित दर्ज कराने की जरूर कोशिश की।

कुशीनगर में नौ प्रत्याशियों के लिए पड़े 1080483 मत में भाजपा के विजय कुमार दूबे को 516345 तथा समाजवादी पार्टी के अजय प्रताप सिंह को 434555 मत मिले हैं। अन्य कोई भी प्रत्याशी जमानत बचाने भर का मत नहीं जुटा पाया।

सलेमपुर में भी समाजवादी पार्टी और भाजपा के प्रत्याशियों ने कुल पड़े मत को आपस में बांट लिया। कुल नौ प्रत्याशियों में समाजवादी पार्टी के रमाशंकर राजभर को 405472 तथा भाजपा के रविन्द्र कुशवाहा को 401899 मत मिले। कुल 917312 मत मिले थे।

यहां जान लें कि वैध मत का 1/6 मत पाने वाले प्रत्याशी की जमानत बचती है। इससे कम मत पाने वाले प्रत्याशी की जमानत राशि जब्त हो जाती है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें