UP Lok Sabha Election: गोरखपुर-बस्ती मंडल में अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में बढ़े 77 हजार वोटर, यहां देखें पूरा आंकड़ा
Lok Sabha Election गोरखपुर में अब मतदाताओं की कुल संख्या 36.32 लाख से बढ़कर 36.52 लाख हो गई है। यह वृद्धि जनवरी 2024 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद दर्ज की गई है। इनमें सर्वाधिक नए वोटर 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बढ़े हैं। यहां 10 अप्रैल तक 20 हजार 37 नए नाम जोड़े गए हैं। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।
अरुण चन्द, जागरण, गोरखपुर। Lok Sabha Election गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में मतदाता सूची में लगभग दो महीने में 77 हजार 169 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें सर्वाधिक मतदाता गोरखपुर जिले में बढ़े हैं। यहां 10 अप्रैल तक 20 हजार 37 नए नाम जोड़े गए हैं। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।
गोरखपुर में अब मतदाताओं की कुल संख्या 36.32 लाख से बढ़कर 36.52 लाख हो गई है। यह वृद्धि जनवरी 2024 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद दर्ज की गई है। इनमें सर्वाधिक नए वोटर 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद बढ़े हैं।
गोरखपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी विनीत सिंह के मुताबिक किसी कारण से यदि कोई से यदि अभी भी वोटर बनने से छूट गया है तो वह नामांकन शुरू होने के दिन यानी सात मई तक आवेदन कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर एम्स में ड्रिप लगाने के लिए बुजुर्ग के हाथ में कर दिए कई छेद, खून देख आधी रात को बुलानी पड़ी पुलिस
आवेदक आफलाइन के साथ ही आनलाइन भी आवेदन कर सकता है। सर्वाधिक चार हजार 763 मतदाता शहर विधानसभा क्षेत्र में तो दो हजार 290 मतदाता गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। सबसे कम एक हजार 125 वोटर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं।
गोरखपुर में मतदाता बनने के लिए आनलाइन आवेदन के विकल्प
- वेबसाइट पर जाएं- https// voters. eci. gov. in/
- जिले की वेबसाइट पर मतदाता सूची में नाम देखें- https// Gorakhpur. nic. in/ list- of- draft
- जिले की वेबसाइट पर जा कर फार्म भरें- https// Gorakhpur. nic. in/ forms/ इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करें
- फार्म भरें-https// play. google. com/ store/ apps/ details? id= com. eci. citizen
इसे भी पढ़ें- आशियाने पर महंगाई की मार, जानिए गोरखपुर में सरिया व सीमेंट का कितना बढ़ा है दाम
विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा |
पुरुष |
महिला |
अन्य | कुल |
कैंपियरगंज | 2,08,342 | 1,84,372 | 31 | 3,92745 |
पिपराइच | 2,23,100 | 1,89,401 | 45 | 4,12,546 |
गोरखपुर शहर | 2,51,490 | 2,21,422 | 60 | 4,72,972 |
गोरखपुर ग्रामीण | 2,27,499 | 1,96,865 | 22 | 4,24,386 |
सहजनवां | 2,07,916 | 1,76,340 | 16 | 3,84,272 |
खजनी | 2,09,782 | 1,78,680 | 15 | 3,88,477 |
चौरीचौरा | 1,92,327 | 1,65,272 | 39 | 3,57,638 |
बांसगांव | 2,07,612 | 1,73,205 | 17 | 3,80,834 |
चिल्लूपार | 2,36,336 | 2,02,771 | 06 | 4,39,113 |
कुल | 19,64,404 | 16,88,328 | 251 | 36,52,983 |
मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई
बस्ती
10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 1900399
पुरुष मतदाता : 1010497
महिला : 889805
थर्ड जेंडर : 97
बढ़े मतदाता : 10044
बढ़े पुरुष मतदाता : 5296
महिला : 4748
मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल
सिद्धार्थनगर
10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 1953637
पुरुष मतदाता : 1040672
महिला : 912825
थर्ड जेंडर : 140
बढ़े मतदाता : 13578
बढ़े पुरुष मतदाता : 7088
महिला : 6536
मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल
संतकबीरनगर
10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 1327532
पुरुष मतदाता : 708346
महिला : 619157
थर्ड जेंडर : 29
बढ़े मतदाता : 8548
बढ़े पुरुष मतदाता : 4806
महिला : 3746
मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : 29 अप्रैल
महराजगंज
10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 1998471
पुरुष मतदाता : 1052873
महिला : 945523
थर्ड जेंडर : 75
बढ़े मतदाता : 2535
बढ़े पुरुष मतदाता : 1301
महिला : 1243
मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई
कुशीनगर
10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 2685762
पुरुष मतदाता : 1414675
महिला : 1270934
थर्ड जेंडर : 75
बढ़े मतदाता : 16795
बढ़े पुरुष मतदाता : 7582
महिला : 9220
मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई
देवरिया
10 अप्रैल तक कुल मतदाता : 2372004
पुरुष मतदाता : 1243259
महिला : 1128656
थर्ड जेंडर : 89
बढ़े मतदाता : 5632
बढ़े पुरुष मतदाता : 3276
महिला : 2356
मतदाता बनने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : सात मई