Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gorakhpur News: दबिश देकर लौट रही पुलिस पर हमला, बाइक की चाबी छीन सिपाही को गड्डे में दिया धक्‍का

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां में पुलिस पर सुरगहना गांव में दबिश के दौरान हमला हुआ। आरोपितों ने पीछे आ रहे सिपाही की बाइक को धक्का देकर गड्डे में गिरा दिया और चाबी छीन ली। सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Jitendra Pandey Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 14 Sep 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
पुलिस पर हमला होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, सहजनवां। सुरगहना गांव में गुरुवार की रात दबिश देकर बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लौट रही सहजनवां पुलिस पर हमला हो गया। आरोपितों ने पीछे आ रहे सिपाही की बाइक को धक्का देकर गड्डे में गिरा दिया। बाइक की चाबी निकाल ली। इसमें सिपाही घायल हो गया।

लोगों के आने पर आरोपित फरार हो गए। घायल सिपाही विश्वनाथ की तहरीर पर थाना पुलिस ने सुरगहना निवासी अरुण यादव, अनूप यादव व पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया।

सुरगहना गांव में चार महीने पहले हुई मारपीट के मामले में सहजनवां पुलिस ने उसी समय दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। फरार चल रहे एक बाल अपचारी को पकड़ने के लिए रात में दबिश दी। उसे पकड़ने के बाद दारोगा आशीष सिंह, ट्रेनी दारोगा सुमित कुमार, सिपाही विश्वनाथ व गोविंद यादव लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें-गोंडा रेल हादसे से पहले लाइन में तकनीकी गड़बड़ी बताने वाला कीमैन बर्खास्त, रेल आवास वापस करने का निर्देश

सिपाही विश्वनाथ ने तहरीर में बताया कि वह अपनी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। इसी बीच आरुण यादव बाइक रोक ली और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। आइकार्ड दिखाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए साथियों के साथ मिलकर पीटने लगा।

लोगों के पहुंचने पर आरोपित फरार हो गए। आरोपित पक्ष के लोगों का कहना है कि घटना के कुछ देर बाद घर पर दर्जन भर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर तोड़फोड़ की, सीसी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए।

अरुण के विरुद्ध दर्ज है एक और मुकदमा

सिपाही विश्वनाथ की तहरीर से आधा घंटा पहले सुरगहना निवासी अरुण यादव के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज हुआ। उसके गांव के रामप्रवेश ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना देने की आशंका में अरुण, उसका भाई अनूप, मां, पिता, बुआ, बहन और चार अज्ञात ने मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके आधार पर पुलिस आरोपितों के विरुद्ध मारपीट व एससीएसटी का केस दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें-स्कूल कैंपस में तेंदुआ देख मचा हड़कंप, शिक्षक और कर्मचारियों ने 'क्लास' में छुपकर बचाई जान

एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले मुख्य आरोपित अरुण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाई अनूप की तलाश चल रही है। अन्य का शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया गया। अन्य आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर