Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बैडमिंटन सनसनी आदित्या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित, CM योगी ने भी दी बधाई

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आदित्या का चयन किया गया था। सोमवार की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदित्या को कई हस्तियों की उपस्थिति में सम्मानित किया। पिता दिग्विजयनाथ यादव माता अंकुर यादव छोटा भाई अविरल यादव और मौसा राकेश कुमार यादव भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। पीएम हाउस में प्रधानमंत्री मोदी आज आदित्या समेत पुरस्कार प्राप्त अन्य बच्चों से भी मुलाकात करेंगे।

By Prabhat Pathak Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Tue, 23 Jan 2024 01:45 PM (IST)
Hero Image
बैडमिंटन सनसनी आदित्या प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर की बैडमिंटन सनसनी आदित्या यादव को सोमवार को वर्ष 2024 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदित्या को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया। इसके अंतर्गत उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र व प्रमाण पत्र राष्ट्रपति ने प्रदान किया।

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आदित्या का चयन किया गया था। सोमवार की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आदित्या को कई हस्तियों की उपस्थिति में सम्मानित किया। पिता दिग्विजयनाथ यादव, माता अंकुर यादव, छोटा भाई अविरल यादव और मौसा राकेश कुमार यादव भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

आज पीएम करेंगे पुरस्कार प्राप्त बच्चों से मुलाकात

पीएम हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आदित्या समेत पुरस्कार प्राप्त अन्य बच्चों से भी मुलाकात करेंगे। गोरखपुर की आदित्या दूसरी बार प्रधानमंत्री से मिलेंगी। इसके पहले 2022 में डेफ ओलिंपिक में मेडल जीतने के बाद भी पीएम ने उन्हें सम्मानित किया था। आदित्या के पिता दिग्विजय यादव ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद आदित्या गणतंत्र दिवस परेड के फूल ड्रेस रिहर्सल में भी भाग लेंगी। उसे 26 को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव को खेल श्रेणी में ''''प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024'''' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि आपने अपनी खेल प्रतिभा और जीवटता से उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आपकी यह उपलब्धि अनेकानेक बच्चों और युवाओं के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। आपको उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं!

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर