Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bansgaon Lok Sabha Chunav Result 2024: बांसगांव लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुई कड़ी टक्‍कर, अंत में कमलेश ने मारी बाजी

गोरखपुर जिले के अंतर्गत यह दूसरी लोकसभा सीट है और देश की सुरक्षित सीटों में से एक है। इस सीट पर महावीर प्रसाद चार बार जीते जो एक समय प्रदेश के बड़े दलित नेताओं में एक थे और केंद्रीय मंत्री भी रहे। 1962 से अब तक हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छह बार जीत चुकी है। जबकि बीजेपी ने 1991 में यहां से जीत का अपना खाता खोला था।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:40 PM (IST)
Hero Image
बांसगाव लोकसभा सीट चुनाव परिणाम 2024। जागरण

 डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। Bansgaon lok sabha chunav Result 2024: पूर्व सांसद सुभावती पासवान के बेटे कमलेश पासवान (Kamlesh Paswan) यहां तीन बार से सांसद हैं और चौथी बार भी भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे थे। डबल इंजन की सरकार में हुए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के सहारे मैदान में उतरे कमलेश के सामने गठबंधन ने कांग्रेस के टिकट पर सदल प्रसाद (Sadal Prasad) को प्रत्याशी बनाया गया था। कमलेश ने सदल प्रसाद को 4540 मतों से हरा दिया है।  

सदल प्रसाद सहानुभूति, मुस्लिम, यादव समीकरण के साथ सवर्ण मतदाताओं को साधकर जीतने की जुगत में लगे थे। बसपा ने पूर्व आयकर आयुक्त डा. रामसमुझ ( Dr. Ramsamujh) को प्रत्याशी बनाया था।

शाम साढ़े चार बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 375290 (+ 6084)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 369206 ( -6084)

शाम चार बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 357488 (+ 8162)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 349326 ( -8162)

दोपहर साढ़े तीन बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 326246 (+ 7946)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 318300 ( -7946)

दोपहर तीन बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 288545 (+ 5918)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 282627 ( -5918)

दोपहर साढ़े दो बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 250342 (+ 7592)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 242750 ( -7592)

दोपहर दो बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 233505 (+ 10729)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 222776 ( -10729)

दोपहर साढ़े 1 बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 192950 (+ 7051)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 185899 ( -7051)

दोपहर 1 बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 161512 (+ 7060)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 154452 ( -7060)

दोपहर साढ़े 12 बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 135278 (+ 2889)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 132389 ( -2889)

दोपहर 12 बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 113717 (+ 1843)

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 111874 ( -1843)

सुब‍ह साढ़े 11 बजे तक बांसगांव

कमलेश पासवान 2028 वोट से आगे चल रहे हैं।

भाजपा- कमलेश पासवान- 82331

कांग्रेस सदल प्रसाद- 80303

सुबह 11 बजे तक बांसगांव लोकसभा सीट

कांग्रेस प्रत्‍याशी सदल प्रसाद- 71264 (+ 1)

भाजपा प्रत्‍याशी, कमलेश पासवान- 71263 ( -1)

इसे भी पढ़ें-संतकबीरनगर में रोमांचक रहा है लोकसभा चुनाव, यहां देखें कौन जीता-कौन हारा

बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी

कमलेश पासवान- भाजपा

सदल प्रसाद- कांग्रेस (आइएनडीआइ गठबंधन)

रामसमुझ- बसपा

राजेंद्र चौधरी- निर्दल

मुरलीधर- निर्दल

श्रवण कुमार निराला- निर्दल

ज्ञान प्रसाद- निर्दल

हीरालाल- निर्दल

इसे भी पढ़ें- डुमरियागंज लोकसभा में कांटे का है मुकाबला, यहां देखें कौन जीता-कौन हारा

जानिए बांसगांव का इतिहास

गोरखपुर जिले के अंतर्गत यह दूसरी लोकसभा सीट है और देश की सुरक्षित सीटों में से एक है। इस सीट पर महावीर प्रसाद चार बार जीते, जो एक समय प्रदेश के बड़े दलित नेताओं में एक थे, और केंद्रीय मंत्री भी रहे। 1962 से अब तक हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छह बार जीत चुकी है। जबकि बीजेपी ने 1991 में यहां से जीत का अपना खाता खोला था।

पहली बार भाजपा के राजनारायण पासवान सांसद बने थे। उसके बाद 2009 से लगातार दो बार बीजेपी यहां से चुनाव जीत रही है। बांसगांव के वर्तमान सांसद भाजपा से कमलेश पासवान हैं। उनकी मां सुभावती पासवान भी यहां से सांसद रही हैं। कमलेश पासवान तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ का यहां भी खासा प्रभाव है।

विधानसभा और स्थानीय मुद्दे इस लोकसभा क्षेत्र में गोरखपुर जिले का चिल्‍लूपार, बांसगांव, चौरीचौरा और देवरिया का रुद्रपुर, बरहज विधान सभा क्षेत्र शामिल है। स्थानीय मुद्दों में बेरोजगारी, कृषि की बदहाली, चीनी मिल संचालन प्रमुख हैं।

बांसगांव की खास बातें बांसगांव संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक हैं। यह गोरखपुर जिले का हिस्सा है। यहां के प्रसिद्ध धर्मिक स्थलों में से कुलदेवी का मंदिर प्रमुख है। इस मंदिर की अपनी ही मान्यता है।

शारदीय नवरात्र की नवमीके दिन यहां बहुत बड़ा मेला लगता है जिसमें दुर्गा मां को खुश करने के लिए रक्त अर्पित किया जाता है। सालों से चली आ रही इस परंपरा को स्थानीय निवासियों ने बरकरार रखा है। लखनऊ से इस निर्वाचन क्षेत्र की दूरी 283.6 किलोमीटर है और दिल्ली से इसकी दूरी 836.8 किलोमीटर है।